भारत को पाकिस्तानी आतंकी हमले की चेतावनी!: एक्शन में मुंबई पुलिस, साइबर टीम के साथ जांच शुरू, लोगों से की ये अपील

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में संभावित आतंकी हमले की चेतावनी मिली है। इसके बाद मुंबई पुलिस सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि ये चेतावनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी गई है। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन पोस्ट की सत्यता की जांच में जुट गई है।
सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 9 से 18 अगस्त के बीच पाकिस्तानी आतंकी भारत के कई क्षेत्रों में अपने साजिश को अंजाम देने वाले हैं। साथ ही इस पोस्ट में देश को सावधान रहने की सलाह भी दी गई है।
धमकी में क्या लिखा?
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्स पर @AstroPrashnath9 नामक हैंडल पर इस पोस्ट को साझा किया है। जिसमें दावा किया गया है कि अगस्त, 2026 में भारत के लिए खतरा है। आगे दावा किया कि 9 अगस्त से 18 अगस्त, 2026 के बीच का समय बेहद ही संवेदनशील है। इस दौरान पाकिस्तानी आतंकी एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। पोस्ट के मुताबिक, "भारत को अगस्त 2026 में सावधान रहना होगा। 9 से 18 अगस्त का समय बहुत खतरनाक है। पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा बड़े आतंकवादी हमले हो सकते हैं।" जानकारी के मुताबिक, इस पोस्ट को @tstark86v1 नामक एक्स हैंडल ने मुंबई पुलिस को टैग किया है और संज्ञान लेने को कहा है।
यह भी पढ़े -कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो युवकों की मौत, ईंट भट्टे पर करते थे मजदूरी
मुंबई पुलिस ने लिया संज्ञान
सूत्र इस मामले में कहते हैं कि मुंबई पुलिस की सोशल मीडिया टीम सक्रिय हो गई है और इसकी जानकारी टीम के वरिष्ट अधिकारियों के साझा की गई है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर पुलिस की सहायता से इस पोस्ट की सत्यता और उसकी पहचान की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास नहीं करने को कहा है। साथ ही आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने के लिए कहा।
Created On :   5 Aug 2026 11:46 PM IST













