सम्राट सरकार के प्रस्ताव को राज्यपाल से मिली मंजूरी: उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, पिछले 8 महीने से नहीं थे किसी सदन के मेंबर

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, पिछले 8 महीने से नहीं थे किसी सदन के मेंबर
बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत किया है। इसके लिए सरकार ने राज्यपाल को यह प्रस्ताव भेजा था।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद (MLC) का सदस्य मनोनीत किया है। इसके लिए सरकार ने राज्यपाल को यह प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद इस पर राज्यपाल पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन ने मंजूरी दे दी है। उन्हें यह सीट बीजेपी नेता देवेश कुमार के इस्तीफा देने के बाद मिली है।

सदस्यता को लेकर उठ रहे थे सवाल

दीपक प्रकाश फिलहाल राज्य सरकार में पंचायती राज विभाग संभाल रहे हैं। वह राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं। काफी समय से राजनीति गलियारों में उनको लेकर चर्चा हो रही थी कि अगर वह एमएलसी या विधायक नहीं बनते हैं तो उनका आगे क्या होगा? लेकिन अब उनके एमएलसी बन जाने से कानूनी प्रक्रिया भी पूरी हो गई है।

दूसरी बार सम्राट सरकार में बने मंत्री

दीपक प्रकाश को पहली बार नवंबर, 2025 में बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया था, लेकिन वह विधानसभा और विधान परिषद दोनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे, इस वजह से उन्हें 8 महीने बाद पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद उन्हें दूसरी बार नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट कैबिनेट का गठन में उन्हें जिम्मेदारी मिल गई थी। हालांकि, इस समय तक भी वह दोनों सदन के सदस्य नहीं थे, लेकिन अब उन्हें राज्यपाल ने एमएलसी के लिए मनोनीत कर दिया है।

उपेंद्र कुशवाहा ने जताया आभार

भारतीय संविधान में बताया गया है कि कोई व्यक्ति मंत्री तो बन सकता है, लेकिन उसे निर्धारित अवधि में अंदर विधानसभा या विधान परिषद का सदस्य होना जरूरी है। इस वजह से उनके मनोनयन की प्रक्रिया को काफी अहम माना जा रहा है। उनके एमएलसी चुने जाने के बाद पिता उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने राज्यसभा सांसद और जेडीयू चीफ नीतीश कुमार, बीजेपी प्रमुख नितिन नबीन और बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी का आभार जताया है।

Created On :   5 Aug 2026 9:41 PM IST

Tags

Next Story