बिल गेट्स ने GST को बताया भारत के लिए सकारात्मक कदम

Bill Gates called the GST as a positive step for Indias growth
बिल गेट्स ने GST को बताया भारत के लिए सकारात्मक कदम
बिल गेट्स ने GST को बताया भारत के लिए सकारात्मक कदम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए गुड्स ऐंड सर्विसेज टैक्स (GST) को एक सकारात्मक कदम बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि अगर अगले 20 सालों तक भारत औसत 7 फीसदी की दर से ग्रोथ करता रहे तो देश में आश्चर्यजनक नतीजे देखने को मिलेंगे।

गौरतलब है कि बिल गेट्स भारत दौरे पर है। वे आज दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और बिल मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए उन्होंने कहा, "GST लागू करना भारत के लिए एक अच्छा फैसला था। अगर भारत अगले 20 सालों तक न्यायसंगत तरीके से औसतन 7 फीसदी की दर से ग्रोथ करता है, तो यह देश और दुनिया के लिए आश्चर्यजनक नतीजे सामने लाने वाला होगा।"

कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बिल गेट्स को माओवाद से प्रभावित 1000 भारतीय गांवो को मॉडल विलेज बनाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि बिहार, उड़ीसा और झारखंड के इन गांवो में सेनिटेशन और साफ-सफाई पर फोकस कर उन्हें मॉडल विलेज बनाया जा सकता है। ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन और बिल मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन इस काम को अपने हाथ में ले सकते हैं।

Created On :   16 Nov 2017 6:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story