अवैध संबंध को लेकर करता था बेइज्ज्ती तो उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

Disrespectful for illegal relationship murder,accused arrested
अवैध संबंध को लेकर करता था बेइज्ज्ती तो उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
अवैध संबंध को लेकर करता था बेइज्ज्ती तो उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क,अनूपपुर। अवैध संबंध के चलते गोविंद सिंह की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। अंधी हत्या का खुलासा पुलिस ने करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अवैध संबंधों को लेकर लगतार बेइज्जती की जाती रही, जिसके कारण आरोपी  ने गोविंद सिंह मरावी को मौत के घाट उतार दिया।

यह मामला

3 सितंबर की सुबह फरियादी गया सिंह पिता  रघुवर सिंह उम्र 24 वर्ष ने राजेन्द्रग्राम थाने में शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि  ससुर गोविंद सिंह मरावी पिता अघनू सिंह मरावी उम्र 40 वर्ष की 2 सितंबर की रात किसी ने हत्या कर दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध करते हुए विवेचना प्रारंभ की। शुरू से ही घटना का कारण पुराने विवाद को माना जा रहा था। 3 दिन के अंदर ही पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह अवैध संबंध पर आपत्ति किए जाने का है।

ग्रामीणों ने दिया  सुराग

अंधी हत्या को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती किरण लता ने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए मृतक के संबंध में जानकारी एकत्रित करने के साथ ही उसके परिचितों से भी पूछताछ के निर्देश दिए थे। पूछताछ के दौरान परिचितों ने बतलाया कि गांव में ही रहने वाले कुंदन सिंह पिता हंसा सिंह उम्र 35 वर्ष का मृतक के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। ग्रामीणों ने हत्या का संदेह भी कुंदन सिंह के ऊपर ही जतलाया।  

आरोपी ने खोला राज
5 सितंबर को थाना प्रभारी केएस पेन्द्रो, एसआई दयावती, एएसआई एसके शुक्ला, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ तिवारी समेत आधा दर्जन आरक्षकों ने घेराबंदी कर सरई ग्राम से  कुंदन सिंह को पुलिस अभिरक्षा में लिया। जहां उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बतलाया कि उसका  और मृतक के छोटे भाई  की पत्नी के बीच अवैध संबंध बीते 14-15 वर्षो से है, जिसकों लेकर मृतक हमेशा विवाद करता था। 2 सितंबर की रात भी जब मृतक  सिंह घर के पीछे बाड़ी में गया हुआ था तभी कुंदन सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।

हमेशा करता था बेइज्जत

कुंदन सिंह ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर मृतक गोविंद सिंह हमेशा ही उसकी बेइज्जती करता रहता था। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में भी वह इसी बात को लेकर गाली गलौज करने के साथ ही झगड़ा करता था। सार्वजनिक जगहों पर जलील करने के साथ ही मारपीट करने की धमकी देता रहता था। जिससे त्रस्त होकर उसने गोविंद सिंह की हत्या कर दी।

पूर्व में असफल प्रयास

10 जून 2019 को भी कुंदन सिंह और मृतक गोविंद सिंह के बीच विवाद हुआ था।  कुंदन सिंह ने गोविंद सिंह पर चाकू से हमला करते हुए जान से मारने का प्रयास किया था, लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर  गोविंद ङ्क्षसह को बचा लिया। गोविंद सिंह द्वारा शिकायत किए जाने पर पुलिस ने धारा 324 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था। इस प्रकरण में कुंदन सिंह जमानत पर चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

इनका कहना है

अवैध संबंध की जानकारी मिलने पर जब इस ओर जांच की गई, तो संदेही ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। श्रीमती किरण लता, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर

 

Created On :   5 Sep 2019 5:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story