सर्वे में हुआ खुलासा, इस वजह से लड़कियां कर लेती हैं अपने पार्टनर से बेवफाई

girls commit their infidelity to their partner with these reasons
सर्वे में हुआ खुलासा, इस वजह से लड़कियां कर लेती हैं अपने पार्टनर से बेवफाई
सर्वे में हुआ खुलासा, इस वजह से लड़कियां कर लेती हैं अपने पार्टनर से बेवफाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्सर देखने में आता है कि लोग छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर से ब्रेकअप कर लेते हैं। इसके पीछे वजह क्या रही इस पर जाएं तो शायद वजह मामूली ही निकले, बस फर्क इतना सा है कि कहीं न कहीं एक-दूसरे के विश्वास में कमी आई होती है। आम तौर पर लड़कियां इन परिस्थितियों में जानबूझ कर ब्रेकअप कर लेती हैं। फिर चाहे दोनों के बीच रिश्ता अच्छा ही क्यों न चल रहा हो। कई बार कुछ लोगों को देखकर मन में सवाल आता है कि एक सफल और मधुर रिश्ते के लिए यह जरूरी नहीं कि हमारे बीच कितने झगड़े हों, बल्कि यह जरूरी है कि किसी भी अनबन को आप कितनी जल्दी सुलझा लेते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारणों से रूबरू कराएंगे जिन वजहों से लड़कियां खुद ही दूरी बना लेती हैं, या फिर कह लें कि बेवफाई कर लेती है।  

 

देखने में आ रहा है कि आजकल लोगों को फेसबुक पर प्यार हो रहा है। एक तरफ दूरियां तो कम हो रही हैं वहीं दूसरी ओर बढ़ती नजदीकियां भी मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। अब लोग इंटरनेट पर मिलते हैं, मैसेज से बातें भी होती हैं और फिर दोस्ती इतनी बढ़ जाती है कि उसे प्यार का नाम दे दिया जाता है। धीरे-धीरे सिलसिला शुरू हो जाता है इग्नोरेंस का, और किसी के इंतजार में पड़े रहने का, कोई एक जो बात नहीं करता और एक बिना बात किए नहीं रह सकता है। आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में किसी को इतना वक्‍त नहीं मिल पाता कि वे अपने साथी के साथ कुछ फुर्सत के पल बिता सकें। ऐसे में कभी-कभी लाइफ काफी बोरिंग हो जाती है। अकसर महिलाएं प्यार में अपने साथी को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करती हैं। 

 

कहते हैं रिश्ता जब किसी आधार के जुड़ता है तो उसी तरह खत्म भी हो जाता है। ऐसे में अगर कोई सोच समझ कर आपकी भावनाओं से खिलवाड़ करें तो ये और भी आसान हो जाता है। कोई एक जो ये सच स्वीकार ही नहीं करना चाहता कि उसने कभी प्यार किया ही नहीं था और कोई एक जो यह समझना नहीं चाहता कि सपने टूटते हैं भावनाएं आहत होती हैं। कई बार तो नौबत जान देने की आ जाती है, लोग निराशा के अंधेरे में चले जाते हैं।

आज की डेट में कपल्स के बीच प्यार होना आम बात है, लेकिन उससे भी ज्यादा आसान हो गया है उस प्यार से छुटकारा पाना। ब्रेकअप के बाद लड़के गर्लफ्रेंड की यादों को दूर करने के लिए उसके सारे मेसेज, फोटो, ई-मेल, नंबर आदि सब डिलिट कर देते हैं, लेकिन ब्रेकअप होने की वजह भी लड़कियों को ही माना जाता है। अधिकांश मामले ऐसे होते हैं जिनमें लड़कियां लड़कों को ब्रेकअप करने के लिए मजबूर कर देती हैं। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक ताजा सर्वे में इस बात का खुलासा किया गया है।

 


इस सर्वे में बताया गया है कि आखिर लड़कियां कब और क्यों बेवफा हो जाती हैं। ऐसी महिलाएं जो अक्सर ऑर्गैजम फील करने की बात स्वीकारती हैं वो सबसे ज्यादा अपने पार्टनर को धोखा देती है। वहीं अगर महिलाओं को अपने पार्टनर से वो सम्मान नहीं मिल रहा है जिसकी वो उम्मीद करती हैं तो ऐसी स्थित में वो अपने पार्टनर से दूर होने की कोशिश करती हैं। महिलाओं ने कहा कि रिलेशनशिप में पुरुष का व्यवहार काफी मायने रखता है। बता दें कि सर्वे में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी अपने पार्टनर को धोखा दिया है तो इस पर उनका जवाब एक जैसा ही रहा। 

 

 

वहीं कुछ महिलाओं का कहना था कि अगर उनका पार्टनर उनकी देखभाल ठीक तरीके से करता है तो धोखे की संभावना कम हो जाती है। सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि कुछ लड़कियां अपने रिश्ते को लेकर उतना इमोशल नहीं होती जितना कि एक लड़का इमोशनल होता है। लड़कियां अक्सर जब पलट जाती है जब उन्हें ऐसा लगने लगता है कि इस रिश्ते के लिए उनके घरवालें राजी नहीं होंगे, और उनको अचानक से अपना फ्यूचर उस लड़के के साथ दिखने लगता है जिसे उनके पिता ने चुना है। 

इसके अलावा उन्हें लगता है कि जिस लड़के से वह इस समय प्यार कर रही हैं, उसकी करियर स्थायी नहीं है तो इससे बेहतर हैं कि ऐसी जगह शादी करें जहां लड़का घर से भी संपन्न हो और किसी बड़े पद पर कार्यरत हो। लड़कियां इस परिस्थिति में फौरन अपने पुराने प्रेमी को टालने की कोशिशें शुरू कर देती हैं। 

Created On :   8 Nov 2017 10:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story