अगर आप नहीं लेते गहरी नींद, तो हो सकते हैं अल्जाइमर के शिकार

Health Tips If you do not take a deep sleep then Alzheimers hunt
अगर आप नहीं लेते गहरी नींद, तो हो सकते हैं अल्जाइमर के शिकार
अगर आप नहीं लेते गहरी नींद, तो हो सकते हैं अल्जाइमर के शिकार

डिजिटल डेस्क। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने बिजी हो गए हैं कि सही ढंग से उनका सोना भी नहीं हो पाता, जिससे कई तरह की बीमारियां होने की आंशका रहती है। एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि जो लोग अच्छी और गहरी नींद नहीं लेते उनके शरीर मे Tau Protein की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। इससे ये पता चलता है कि ऐसे लोग जो गहरी नींद नहीं लेते वे अल्जाइमर जैसी खरनाक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस बीमारी में व्यक्ति के पहचानने की क्षमता कम होती जाती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो गहरी नींद लेने वाले लोगों की याददाश्त बहुत तेज और मजबूत रहती है। ऐसे लोगों का दिन एनर्जी से भरा होता है। वे पूरा दिन फ्रेश फील करते हैं। जिससे उनका एनर्जी लेवल भी बाकी लोगों के मुकाबले अधिक रहता है। आज के टेक्निकल वर्ल्ड में लोग काम के चक्कर में रात में सोने से ज्यादा समय मोबाइल, लैपटॉप पर बिताते हैं, लेकिन ऐसा करते समय वे ये भूल जाते हैं कि उसका उनकी सेहत पर क्या असर होगा, जो उनके लिए खतरनाक साबित भी हो सकता है। इस लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लेना चाहिए।

रिसर्च के मताबिक इस बात का खुलासा हुआ है कि यह रोग आमतौर पर अनुवांशिक होता है। ये रोग इंसान के दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है। जिससे कोशिकाएं (मरने) खत्म होने लगती हैं।

अल्जाइमर के लक्षण

अल्जाइमर के रोगी में तनाव, चिड़चिड़ापन और दबाब विकसित होने लगता है। खुद की चीजों को रखकर भूल जाना। अपने आप से बात करना। अपने घर के अंदर ही खो जाना। बात करते समय व्यक्ति को घूरना। काम ना करने पर भी ये कहना कि काम काम हो गया... आदि इस रोग के प्रमुख लक्षण होते हैं, अगर आप को भी इस तरह के लक्षण अपने में दिखें तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं। 

अल्जाइमर से बचाब

अल्जाइमर रोग में शारीरिक और मानसिक रुप से सक्रिय रहने और उच्च शिक्षा स्तर से यह रोग विकसित होने का खतरा कम हो जाता है। नियमित व्यायाम करने और मेडीटेरेनियन आहार जैसे- मछली, जैतून का तेल और अधिक मात्रा में सब्जियां लेने से इसके लक्षणों को रोका जा सकता है।  

  
 

Created On :   12 Jan 2019 7:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story