Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में अगर श्राद्ध के भोजन के लिए नहीं मिल रहा है कौआ, तो इन विकल्पों का करें उपयोग

- पितृ पक्ष शुरू हो गए हैं
- पितृ पक्ष में श्राद्ध का खाना खिलाया जाता है कौआ को
- कौआ ना मिलने पर आप दूसरे विकल्पों की भी ले सकते हैं मदद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष की शुरुआत हो चुकी है। इस साल पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू हुए हैं और 21 सितंबर को समाप्त होंगे। इस बीच श्राद्ध, पिंडदान, दिन तर्पण जैसे कई काम किए जाते हैं। श्राद्ध करने के समय पितरों के नाम पर जो खाना बनाया जाता है वो कौओं को दिया जाता है। लेकिन शहर में अब कौओं की प्रजाति विलुप्त होती जा रही है। इसलिए ही कौए अब कम होने लगे हैं। ऐसे वक्त में आपको परेशान नहीं होना है। हम आपको बताने वाले हैं कि अगर कौआ ना मिले तो आपको किन विकल्पों का सहारा ले सकते हैं।
इन विकल्पों की लें मदद
कुत्ता
अगर आपको कौआ नजर नहीं आ रहा है तो आप उसके नाम का खाना निकालकर कुत्ते को खिला सकते हैं। ऐसा करने से भी आपका खाना उन तक पहुंच जाएगा।
गाय
श्राद्ध का खाना गाय माता को भी खिला सकते हैं। ऐसा करने से भी आपके पितर प्रसन्न होते हैं।
कौवे
कौवे को तो खाना खिलाना शुभ माना ही जाता है। अगर आपको कौआ दिखता है तो कोशिश करें कि आप उस कौए को ही खाना खिलाएं।
चींटी
पितरों का खाना चींटी भी खा सकती है। चींटी के खाने से भी पितर खुश हो जाते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   11 Sept 2025 6:04 PM IST