स्किन केयर टिप्स: खास दिनों से पहले अगर निकल आते हैं पिंपल्स, तो इन चीजों को करें ट्राई, क्लियर हो जाएगी स्किन

खास दिनों से पहले अगर निकल आते हैं पिंपल्स, तो इन चीजों को करें ट्राई, क्लियर हो जाएगी स्किन
  • त्योहारों का सीजन हो गया है शुरू
  • पिंपल्स से बिल्कुल भी ना हों परेशान
  • इन घरेलू उपायों की मदद से अपनी स्किन को बनाएं ग्लोइंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में त्योहारों का सीजन शुरू हो ही गया है। ऐसे में अगर किसी खास दिन से पहले आपके पिंपल्स निकल आते हैं तो बिल्कुल पीछा ही नहीं छोड़ते हैं। पिंपल्स आपके चेहरे पर पीले और लाल रंग के दाने जैसे दिखते हैं। अगर एक बार हो जाते हैं तो अपना निशान छोड़कर ही जाते हैं। ऐसे में आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही आराम से अपने पिंपल्स को कम कर सकते हैं।

इन चीजों का करें उपयोग

ग्रीन टी

ग्रीन टी को पकाने के बाद उसको ठंडा कर लें। फिर इस ग्रीन टी में रूई को भिगोएं और पिंपल पर लगा लें। इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद मुंह धो लें। दिन में करीब 3 से 4 बार करने पर ही आपके पिंपल्स कम हो जाएंगे।

एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर को डायरेक्ट पिंपल्स पर नहीं लगाया जाता है। इसके लिए आप आधे कप पानी में एक ढक्कन एप्पल साइडर विनेगर डालें उसके बाद इसको रूई की मदद से अपने पिंपल्स पर लगाएं। 5 मिनट के बाद अपना मुंह धो लें।

शहद

शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसकी मदद से पिंपल्स को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप उंगली में शहद लें और पिंपल्स पर लगा लें। कुछ देर बाद इसको धोकर हटा दें। इससे आपके पिंपल्स में सुधार आने लगेगा।

खीरे का मास्क

चेहरे पर खीरे का फेस मास्क भी लगा सकते हैं। फेस मास्क बनाने के लिए खीरे को पीस कर उसका पेस्ट बना लें। इसमें एक चम्मच पिसा हुआ ओटमील मिला लें। फिर इसको अपने चेहरे पर आधे घंटे के लिए लगाएं और आधे घंटे के बाद इसको धो लें।

हल्दी फेस पैक

पिंपल्स से राहत पाने के लिए हल्दी का फेस मास्क भी लगाया जा सकता है। आधे कप बेसन में दो चम्मच हल्दी और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर लगाएं। इसके अलावा आप चंदन भी डाल सकते हैं। फेस पैक बनाकर अपने चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट लगाए रहें और फिर धो लें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   13 Sept 2025 6:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story