गुजरात : कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ही भाजपा सरकार में मंत्री बने चावड़ा

Only one day after leaving Congress, Chavda became BJP minister
गुजरात : कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ही भाजपा सरकार में मंत्री बने चावड़ा
गुजरात : कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद ही भाजपा सरकार में मंत्री बने चावड़ा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही पार्टी सदस्यों में उठा पटक शुरू हो गई है। गुजरात में कांग्रेस का मजबूत चेहरा माने जाने वाले विधायक जवाहर चावड़ा ने भाजपा का दामन थामा है। चावड़ा ने शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने चावड़ा को पार्टी में शामिल होने के अगले दिन ही सरकार में मंत्री बना दिया है। बता दें कि जवाहर चावड़ा माणावदर सीट से साल 1990, 2007, 2012 और 2017 में विधायक रह चुके हैं।

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस को दो बड़े झटके लगे हैं। पार्टी के दो बड़े सदस्य जवाहर चोपड़ा और पुरषोत्तम सबारिया ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी को इस्तीफा सौंप दिया है। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले जवाहर चावड़ा को भारतीय जनता पार्टी ने अगले दिन ही मंत्री बना दिया है। जबकी सबारिया फिलहाल भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। चावड़ा ने आज प्रदेश के सीएम विजय रूपाणी और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की उपस्थिति में मंत्री पद की शपथ ली।

गुजरात में कांग्रेस नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। जवाहर चावड़ा से पहले विधायक कुंवरजी बावलिया और आशा पटेल भी कांग्रेस का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

Created On :   9 March 2019 11:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story