साल 2017 में रिलेशनशिप को लेकर गूगल से पूछे गए हैरान कर देने वाले सवाल

Questions asked by Google about the relationship in year 2017
साल 2017 में रिलेशनशिप को लेकर गूगल से पूछे गए हैरान कर देने वाले सवाल
साल 2017 में रिलेशनशिप को लेकर गूगल से पूछे गए हैरान कर देने वाले सवाल

डिजिटल डेस्क। साल खत्म होने वाला है और इन आखिरी दिनों में लोग काफी भावुक होते हैं। हो भी क्यों ना, एक पूरा साल बीतने वाला है और इस पूरे साल में आपने जो भी किया है उसे याद करना काफी इमोशनल होता है। साल में की गई सारी गलतियां और आने वाले साल में ना दोहराने के विचार ही मन घूमते रहते हैं। इस पूरे साल में लोग कई भावनाओं से गुजरते हैं। ना जाने कितनी बार रोए होंगे, ना जाने कितनी बार दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के साथ हंसे के ठहाके लगाए होंगे और कितनों ही बार आपने रिश्तों के बदलते चेहरे भी देखें होंगे। लगभग हर एहसास हर इनसान इस पूरे साल में गुजरा होगा। लोगों ने इस क्या महसूस किया और क्या सोचा शायद आपको ठूक से याद भी ना हो, लेकिन एक चीज जिसका हिसाब गूगल ने बखूबी रखा हुआ हैं, वो हैं "रिलेशनशिप"। इस पूरे साल में दुनिया के चलगभग हर कोने से लोगों ने रिलेशनशिप को लेकर गूगल से कई सवाल किए हैं। जो जवाब उन्हें अपनों से नहीं वो उन्होंने गूगल से पूछ लिए। 

अक रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने कि लोगों के मन में रिलेशनशिप को लेकर बहुत से सवाल होते हैं। जिनके जवाब वो गूगल पर ढूंढते हैं। आज हम आपको उन्हीं हैरान कर देने वाले रिलेशनशिप के सवालों के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2017 में लोगों ने गूगल से सबसे ज्यादा बार पूछे गए हैं। 

फेसबुक पर अपने रिलेशनशिप स्टेटस को कैसे बदलें? 

ये सवाल गूगल पर पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट में टॉप 2 में है। साथ ही ये सभी सवालों में सबसे दिलचस्प सवाल भी है। क्योंकि अभी भी लोग अपने रिलेशनशिप स्टेटस को सोशल मीडिया पर अपडेट करने के लिए इतने उत्साहित हैं।

 

रिलेशनशिप को कैसे बचाएं?

गूगल पर पूछे जाने वाले सवालों में यह सवाल टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है। हालांकि ये तो दो लोगों के बीच प्यार और विश्वास पर निर्भर करता है कि रिलेशनशिप को कैसे बचाया जा सकता है। जिस रिश्ते को बचाने के लिए ज्यादा मेहनत कि जाए, ऐसे रिश्ते को बचाने का कोई फायदा भी नहीं होता है, लेकिन रिश्ते को बचाना इतना ही जरूरी हो तो इसका सही फैसला आप और आपका पार्टनर ही मिलकर ले सकते हैं।

 

                              

 

रिलेशनशिप से कैसे बाहर निकला जाए ?

रिलेशनशिप से बाहर निकलने के लिए जरूरी है कि आप खुद को दूसरी चीजों में बिजी रखें।ज्यादा से ज्यादा दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करें। नई चीजें ट्राई करें।

                               

रिलेशन खत्म हो चुका है, इसका कैसे पता लगाएं?

एक अच्छा और हेल्दी रिलेशन वही होता है जब दोनों तरफ से रिलेशनशिप  में बराबर की कोशिशें की जाएं, लेकिन अगर आपका पार्टनर रिलेशनशिप को बचाने के लिए किसी भी तरह कि कोई कोशिश नहीं करता है तो समझ जाएं कि आपके पार्टनर के  इंट्रस्ट के साथ आपका रिलेशन भी खत्म हो चुका है।

                                  

हेल्दी रिलेशन कैसा होता है? 

एक अच्छा रिलेशन वही होता है, जब पार्टनर एक दूसरे से प्यार और विश्वास करते हैं। हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं। साथ मिलकर जीवन का लुत्फ उठाते हैं।

                                  

रिश्ते में विश्वास कैसे बनाएं? 

किसी भी रिलेशनशिप में जितना जरूरी प्यार होता है उतना ही जरूरी विश्वास भी है। ये एक खुशी की बात है कि आज भी लोग गूगल पर प्यार के रिश्ते में विश्वास को कायम रखने के बारे में पूछते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं। हालांकि यह तभी मुमकिन है जब दोनों लोग एक दूसरे पर विश्वास करें।

                                   

ओपन रिलेशनशिप क्या है? 

ओपन रिलेशनशिप पोली रिलेशनशिप की तरह ही होता है। जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ता में रहने या संबध बनाने की इजाजत दे देता है तो ऐसे रिलेशनशिप को ओपन रिलेशनशिप कहते हैं। हालांकि सभी ओपन रिलेशनशिप की अपनी कुछ मर्यादाएं होती हैं। कहीं पार्टनर दूसरे शख्स के साथ घूमने-फिरने और साथ रहने की इजाजत देते हैं तो कुछ को सेक्सुअल रिलेशनशिप से भी प्रॉब्लम नहीं होती है।

                                   

दूर रहकर रिश्ता कैसे निभाएं?

गूगल पर सबसे ज्यादा बार पूछे जाना वाला सवाल यह है कि आखिर दूर रहकर रिश्ते को कैसे सफल बनाया जा सकता है? बता दें, रिसर्च में यह बात साबित हुई है कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लोग एक दूसरे को ज्यादा समय देते हैं और अच्छी तरह अपने दिल की बात को एक दूसरे से शेयर करते हैं, जो उनके रिलेशनशिप को मजबूत बनाता है। इससे यह भी पता चलता है कि कितने सारे लोग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं!

Created On :   21 Dec 2017 3:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story