रिकॉर्ड हाई के बाद शेयर बाजार गिरावट में हुआ बंद

रिकॉर्ड हाई के बाद शेयर बाजार गिरावट में हुआ बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 की काउंटिंग में NDA 340 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। NDA सरकार की वापसी की उम्मीद से शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा तो, लेकिन बाजार बंद होने तक वापस नीचे आ गया। सेंसेक्स 298.82 अंकों की गिरावट के साथ 38811.39 पर, जबकि निफ्टी 55.40 अंकों की गिरावट के साथ 11682.50 पर बंद हुआ। लगभग 1182 शेयर में तेजी, 1303 शेयरों में गिरावट और 170 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इन शेयरों में रही तेजी 

इंडसइंड बैंक, ज़ी एंटरटेनमेंट, अदानी पोर्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और सिप्ला निफ्टी के शेयरों में तेजी रही। जबकि, वेदांत, आयशर मोटर्स, आईटीसी, हिंडाल्को और बजाज बिन्सर्व के शेयरों में गिरावट रही। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में इन्फ्रा को छोड़कर एफएमसीजी, ऊर्जा, धातु, आईटी, ऑटो और फार्मा सभी गिरावट में बंद हुए। 

सेंसेक्स-निफ्टी ने रिकॉर्ड स्तर को छुआ

कारोबारी सत्र के बीच सेंसेक्स 1015 अंक और निफ्टी 12000 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था। सेंसेक्स 1015 अंकों की बढ़त के साथ 40,124.96 के रिकॉर्ड स्तर पर और निफ्टी 303 अंकों की बढ़त के साथ 12,041.15 के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच था। वहीं सुबह सेंसेक्स 539.05 अंक या 1.38% की बढ़त के साथ 39649.26 पर और निफ्टी 156.00 अंक या 1.33% की बढ़त के साथ 11893.90 पर खुला था। 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   23 May 2019 4:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story