शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 117.43 और निफ्टी 32.90 अंक लुढ़का

Share market today: Share bazar, Sensex, nifty, BSE, NSE, Stock market, equity market, SGX Nifty
गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 587.44 और निफ्टी 177.30 अंक लुढ़का
शेयर बाजार में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 117.43 और निफ्टी 32.90 अंक लुढ़का
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 117.43 अंकों की गिरावट के साथ 37464.48 पर और निफ्टी 32.90 अंकों की गिरावट के साथ 11076.80 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 117.43 अंकों की गिरावट के साथ 37464.48 पर, जबकि निफ्टी 32.90 अंकों की गिरावट के साथ 11076.80 पर खुला है। लगभग 438 शेयर में तेजी रही, 522 शेयरों में गिरावट रही और 53 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

रिलायंस इंडस्ट्रीज, गेल इंडिया, बीपीसीएल, यस बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग, ज़ी एंटरटेनमेंट, टाटा मोटर्स के शेयरों में तेजी है। जबकि एनटीपीसी, भारती एयरटेल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, वेदांत, एम एंड एम, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, जेएसडब्ल्यू, एनर्जी, एचयूएल, टेक महिंद्रा, आईनॉक्स, पीवीआर और डिश टीवी के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स में एनर्जी में 2 प्रतिशत की बढ़त है, अन्य सभी सूचकांक इन्फ्रा, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, बैंक, ऑटो और आईटी लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। 

Created On :   13 Aug 2019 4:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story