दिवाली की खरीदारी के लिए ये दिन हैं शुभ, हर योग में मिलेगा शुभ फल

These 11 days are auspicious for Diwali shopping, Every yoga is auspicious
दिवाली की खरीदारी के लिए ये दिन हैं शुभ, हर योग में मिलेगा शुभ फल
दिवाली की खरीदारी के लिए ये दिन हैं शुभ, हर योग में मिलेगा शुभ फल

डिजिटल डेस्क। दीपावली के 3 दिन ही शेष बचे हैं और इसके दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इसी दिन से मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना शुरु होती है और शुभ मुहूर्त में खरीददारी की जाती है। ज्योतिषों के अनुसार 27 अक्टूबर यानी दीपावली तक खरीदी के कई विशेष मुहूर्त और शुभ योग आ रहे हैं। 

ज्योतिष की दृष्टि से शुभफल देने वाला माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. योगेश महाराज जोशी के अनुसार दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में की गई हर तरह की खरीदारी अक्षय फल देती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, जो लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है। इस नक्षत्र में की गई खरीदी लंबे समय तक साथ रहती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। इस नक्षत्र में गाड़ी, मकान, दुकान, सोना या बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगी। 

भौम पुष्य में भूमि खरीद
आज भूमि, मकान या धातु की खरीदी के लिए श्रेष्ठ समय है। मंगल जमीन व भवन की खरीदी के लिए भी शुभ माना जाता है। व्यापारी इस दिन बहीखाता, कलम, दवात, पंचांग आदि खरीदें।

26 की दोपहर तक रहेगी धनतेरस
कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस कहते हैं। 25 और 26 को डेढ़ दिन मनेगी धनतेरस। 25 अक्टूबर शुक्रवार को त्रयोदशी शाम 7.06 बजे शुरू होगी और 26 अक्टूबर शनिवार को दोपहर 3.44 बजे तक रहेगी। धनतेरस स्थिर वृक्षभ लग्न में शुरू होगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी है, इससे खरीदी और पूजन का महत्व बढ़ जाता है।

अंक ज्योतिष में भी 4 और 8 का  योग लाभदायक
पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, जो राशि क्रम में 4 नंबर पर है। चंद्रमा राशि स्वामी भी है। पुष्य 8वां नक्षत्र है। अंक ज्योतिष में 4 और 8 अंक का स्वामी शनि है, जो स्थिरता प्रदान करता है। इसलिए पुष्य स्वामी शनि, अंक ज्योतिष से भी दिनांक के स्वामी रहेंगे। इस तरह यह सुखद संयोग लाभ दिलाने वाला होगा।

Created On :   16 Oct 2019 5:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story