Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष 7 सितंबर से हो रहे हैं शुरू, तो इन गलतियों को करने से जरूर बचें

पितृ पक्ष 7 सितंबर से हो रहे हैं शुरू, तो इन गलतियों को करने से जरूर बचें
  • 7 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष
  • 21 सितंबर तक जारी रहेगा पितृ पक्ष
  • इन गलतियों को करने से बचें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत ही जरूरी माना जाता है। हिंदू धर्म में पितरों की पूजा से जुड़ा ये पितृपक्ष हर साल आश्विन मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तक चलता है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इस समय हमारे पितर पितृलोक से पृथ्वी लोक पर कई जीवों के रूप में आते हैं और अपनी पीढ़ी की तरफ से किए जाने वाले श्राद्ध से तृप्त होते हैं। साथ ही उन पर अपना आशीर्वाद भी बरसाते हैं। इन दिनों कई चीजों का खास ख्याल रखना होता है। तो चलिए जानते हैं कि पितृ पक्ष में क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए।

क्या नहीं करना चाहिए?

तामसिक भोजन ना करें

पितृ पक्ष में तामसिक भोजन का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे पितर नाराज हो जाते हैं। साथ ही आपको कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ही पितृ पक्ष में सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

बाल या नाखून ना काटें

पितृ पक्ष के समय बाल या नाखून काटने जैसी चीजें नहीं करनी चाहिए। इस नियम का पालन घर में सभी सदस्यों को करना चाहिए।

नए काम की शुरुआत

पितृ पक्ष में भूलकर भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। अगर आप कोई भी शुभ काम करते हैं, तो ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

लोहे का बर्तन ना खरीदें

पितृ पक्ष में लोहे का बर्तन भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में अशांति आती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   6 Sept 2025 5:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story