Chandra Grahan 2025: रविवार को लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इतने बजे से होगा शुरू

रविवार को लगने वाला है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, इतने बजे से होगा शुरू
  • भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगेगा यह ग्रहण
  • यह साल 2025 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण है
  • यह चंद्रग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिन्दू धर्म में किसी भी ग्रहण का बड़ा महत्व माना जाता है और इस दौरान कई सारी सावधानियां रखने की सलाह भी दी जाती है। वैदिक पंचांग के अनुसार, साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि यानि कि 07 सितंबर 2025, रविवार लगने जा रहा है।

बता दें कि, जब धरती सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और अपनी छाया चांद पर डालती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। यह खगोलीय घटना न सिर्फ वैज्ञानिकों के लिए खास है, बल्कि धार्मिक, ज्योतिषीय और सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। आइए जानते हैं यह चंद्रहग्रण कहां कहां दिखाई देगा और इसका समय क्या रहेगा?

कब होगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण आरंभ: 07 सितंबर 2025, रविवार की रात 9 बजकर 58 मिनट से

चंद्र ग्रहण समापन: 08 सितंबर 2025, रविवार की रात 1 बजकर 26 मिनट तक

ग्रहण का कुल समय: ग्रहण लगभग 3 घंटे 28 मिनट तक चलेगा।

कहां देगा दिखाई?

यह चंद्रग्रहण भारत के सभी हिस्सों में आसानी से दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा पूरी तरह धरती की छाया में डूब जाएगा, जिसे आम भाषा में 'ब्लड मून' कहा जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चंद्रमा उस समय हल्के लाल रंग का दिखता है।

सूतक काल का समय

आपको बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इसे अशुभ काल कहा जाता है, ऐसे में इस दौरान मंदिरों के पाट बंद हो जाते हैं। इस बार सूतक काल 07 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा, जो ग्रहण मोक्ष यानी समाप्ति के समय रात 1 बजकर 26 बजे तक जारी रहेगी।

ग्रहण काल में क्या करें?

ग्रहण के वेध काल में तथा ग्रहण काल में भी भोजन नहीं करना चाहिए। देवी भागवत के अनुसार सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के समय जो मनुष्य जितने अन्न के दाने खाते हैं उतने वर्षा तक अरूतुंद नरक में वास करता हैं और उदर रोगी, गुल्मरोगी, काना तथा दंतहीन होता हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   6 Sept 2025 11:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story