September 2025 Vrat/Tyohar: गणपति विसर्जन से लेकर पितृ पक्ष और नवरात्रि तक, सितंबर में आएंगे ये व्रत और त्योहार

गणपति विसर्जन से लेकर पितृ पक्ष और नवरात्रि तक, सितंबर में आएंगे ये व्रत और त्योहार
  • सितंबर का महीना कई व्रत और त्योहार लेकर आया है
  • सितंबर 2025 में पितृ पक्ष की शुरुआत होने वाली है
  • शारदीय नवरात्रि का आरंभ भी इसी महीने में होगा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हिंदू पंचांग के 12 महीनों में से प्रत्येक में कई सारे व्रत और त्योहार आते हैं। फिलहाल, भाद्रपद माह चल रहा है और अंग्रेजी कैलेंडर का नौवां महीना भी आज से शुरू हो गया है। यह महीना कई मायनोंं में खास है। सितंबर 2025 में गणेश उत्सव का समापन होगा। इसी महीने में पितृ पक्ष की शुरुआत भी होगी और शक्ति की आराधना का सबसे बड़ा पर्व यानि के नवरात्रि का आरंभ भी इसी महीने में होगा।

इसके अलावा सितंबर में वहीं प्रदोष, एकादशी और चतुर्थी के व्रत भी दो बार आएंगे। यहां देखें सितंबर में कौन से त्योहार आने वाले हैं, यह किस दिन और किस दिनांक के दौरान मनाए जाएंगे...

दिनांक

दिन

व्रत और त्योहार

01 सितंबर 2025

सोमवार

ज्येष्ठ गौरी पूजन

02 सितंबर 2025

मंगलवार

ज्येष्ठ गौरी विसर्जन

03 सितंबर 2025

बुधवार

परिवर्तिनी एकादशी

04 सितंबर 2025

गुरुवार

वामन जयंती, कल्की द्वादशी

05 सितंबर 2025

शुक्रवार

शुक्र प्रदोष व्रत, ओणम

06 सितंबर 2025

शनिवार

अनंत चतुर्दशी

07 सितंबर 2025

रविवार

भाद्रपद पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण

08 सितंबर 2025

सोमवार

पितृपक्ष शुरू, आश्विन माह शुरू

10 सितंबर 2025

बुधवार

विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

11 सितंबर 2025

गुरुवार

महा भरणी, पंचमी श्राद्ध

12 सितंबर 2025

शुक्रवार

मासिक कार्तिगाई

14 सितंबर 2025

रविवार

जितिया व्रत, कालाष्टमी व्रत

17 सितंबर 2025

बुधवार

इंदिरा एकादशी, विश्वकर्मा पूजा

18 सितंबर 2025

गुरुवार

इंदिरा एकादशी पारण

19 सितंबर 2025

शुक्रवार

शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

21 सितंबर 2025

रविवार

सर्वपितृ अमावस्या, दर्श अमावस्या

22 सितंबर 2025

सोमवार

शारदीय नवरात्रि शुरू

23 सितंबर 2025

मंगलवार

चंद्र दर्शन

25 सितंबर 2025

गुरुवार

विनायक चतुर्थी

26 सितंबर 2025

शुक्रवार

उपांग ललिता व्रत

27 सितंबर 2025

शनिवार

स्कंद षष्ठी

30 सितंबर 2025

मंगलवार

दुर्गा अष्टमी

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   31 Aug 2025 10:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story