- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- गणपति बप्पा मोरया- मंगलमूर्ति...
Beed News: गणपति बप्पा मोरया- मंगलमूर्ति मोरया, घरों और पंडालों में बप्पा का भव्य स्वागत

- प्रशासन का कड़ा बंदोबस्त
- जिले के कई स्थानों पर मेले और विविध आयोजन किए गए
Beed News. बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जिले के माजलगांव, बीड, अंबाजोगाई, गेवराई, केज, परली, आष्टी, सिरसाला, पाटोदा और शिरूर कासार तहसीलों समेत पूरे जिले में गणेश भगवान का विधि-विधान से पूजन कर जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। गणेश मंडलों ने 15 दिन पहले से ही भव्य तैयारियां शुरू कर दरबार सजाए थे। गणेश चतुर्थी के दिन आकर्षक शोभायात्राएं निकाली गईं। प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई और गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। "गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया" के जयघोष से पूरा जिला गूंज उठा।
मंडलों द्वारा विविध कार्यक्रम
जिले के सभी तहसीलों में प्रतिमा स्थापना के साथ ही गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया। मंडलों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इन कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
प्रशासन का कड़ा बंदोबस्त
- गणेशोत्सव के दौरान जिले के कई स्थानों पर मेले और विविध आयोजन किए गए हैं। किसी भी तरह की अनुचित घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है।
- हर तहसील में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है।
- संवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
Created On :   27 Aug 2025 7:28 PM IST














