निकाय चुनाव: इन 5 चौकाने वाले नतीजों के बारे में किसी ने नहीं सोचा था

UP Municipal Council Election 2017 5 socking results
निकाय चुनाव: इन 5 चौकाने वाले नतीजों के बारे में किसी ने नहीं सोचा था
निकाय चुनाव: इन 5 चौकाने वाले नतीजों के बारे में किसी ने नहीं सोचा था

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में मोदी और योगी का जादू बरकरार रहा है। वहीं इस चुनावी जंग में 5 ऐसे नतीजे सामने आए जो चौकाते हैं, जिनकी हर जगह चर्चा हो रही है और हर कोई इन नतीजों को देखकर सकते में आ गया है। सोशल मीडिया से लेकर गली मीडिया तक इन नतीजों पर ही चर्चा चल रही है। 

1- घर में हारे योगी 
गोरखपुर के वॉर्ड नंबर 68 से बीजेपी उम्‍मीदवार माया त्रिपाठी चुनाव हार गई हैं। यहां से निर्दलीय उम्‍मीदवार नादिरा ने जीत दर्ज की है। इस वॉर्ड में ही गोरखनाथ मंदिर स्थित है। नादिरा ने बीजेपी प्रत्याशी माया त्रिपाठी को 483 वोटों से हराया है। गोरखपुर में बीजेपी ने कुल 27 वार्डों पर बाजी मारी है, सपा 18, बसपा 2, कांग्रेस 2 और निर्दलीय ने 18 वार्डों पर बाजी मारी है। 

Image result for योगी

पढ़ें- घर में पराजय: CM योगी ने जिस बूथ पर डाला वोट वहीं हार गई बीजेपी

2- डिप्टी सीएम भी नहीं दिला सके जीत
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जिले कौशाम्बी में बीजेपी बुरी तरह से हार गई। आपको बता दें कि कौशाम्बी की सभी 6 नगर पंचायतों में बीजेपी चारो खाने चित्त हो गई। यहां तक कि केशव प्रसाद मौर्य के गृह नगर सिराथू नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार राजेन्द्र यादव उर्फ भोला यादव ने जीत दर्ज की। 

Image result for केशव प्रसाद मौर्य


3- गढ़ में हुआ कांग्रेस का सूपड़ा साफ
अमेठी को कांगेस का गढ़ मागा जाता रहा है और पार्टी ने यहां परचम भी लहराया है। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु, संजय गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी तक इस जिले का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं। पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में बीजेपी की लहर में अमेठी ही ऐसी जगह थी जो गांधी परिवार और कांग्रेस की यूपी में इज्जत बचाने में सफल हुई थी। लेकिन 2017 के निकाय चुनाव में कांग्रेस और उसके समर्थकों के लिए बुरी खबर आई। यहां निकाय चुनाव के 4 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत पाई है। 

Image result for राहुल गांधी


पढ़ें- निकाय चुनाव: AAP ने खाता खोला, कुमार विश्वास ने दी बधाई

4- लखनऊ में रचा इतिहास 
नवाबों की नगरी लखनऊ में निकाय चुनाव में नया इतिहास बना है। यहां पहली बार कोई महिला महापौर बनी है। लखनऊ मेयर पद पर बीजेपी की संयुक्ता भाटिया मेयर बनी। लखनऊ में  संयुक्ता भाटिया ने सपा की मीरा वर्धन को मात दी है। संयुक्ता को कुल 3 लाख 77 हजार 166 वोट मिले हैं। ये कुल वोटों  का करीब 42 फीसदी है। आपको बता दें कि संयुक्ता भाटिया कैंट से विधायक रहे स्वर्गीय सतीश भाटिया की पत्नी हैं।

Related image

5- सहारनपुर सीट पर खिला कमल
पश्चिमी यूपी का सहारनपुर जिला चुनावों में हमेशा ही चर्चा में रहता है। पहली बार नगर निगम बने सहारनपुर पर कमल खिला है। यहां से बीजेपी के संजीव वालिया पहले मेयर बने। 

Image result for संजीव वालिया

 

Created On :   1 Dec 2017 12:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story