निकाय चुनाव: AAP ने खाता खोला, कुमार विश्वास ने दी बधाई

aam aadmi party won nagar panchayat seat in up civic election poll result
निकाय चुनाव: AAP ने खाता खोला, कुमार विश्वास ने दी बधाई
निकाय चुनाव: AAP ने खाता खोला, कुमार विश्वास ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी का जलवा कायम है। लेकिन आम आदमी पार्टी भी अपनी पैठ बनाने में कामयाब हो चुकी है। आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव ना लड़ने की बात कही थी लेकिन निकाय चुनाव में उतर कर पार्टी ने यूपी में अपनी जडें जमानी शुरु कर दी हैं। अब तक आए नतीजों के मुताबिक नगर निगम पार्षद, नौ नगर पालिका परिषद सदस्य, जबकि 16 नगर पंचायत सदस्य चुने गए।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनाव: इन 5 चौकाने वाले नतीजों के बारे में किसी ने नहीं सोचा था

आम आदमी पार्टी ने बिजनौर की सहसपुर नगर पंचायत सीट से खाता खोला। यहां से पार्टी की अध्यक्ष उम्मीदवार हुमा खान ने जीत दर्ज की है। हुमा ने सपा उम्मीदवार को हराया है। 2012 में हुमा खान के पति ने इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जहां से वो हार गए थे। इस बार सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई, जिसके बाद उन्होंने अपनी पति को आप के टिकट पर चुनाव लड़ाया। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव का मतदान तीन चरणों में 22 नवंबर, 26 नवंबर और 29 नवंबर को मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें : घर में पराजय: CM योगी ने जिस बूथ पर डाला वोट वहीं हार गई बीजेपी

जीत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस प्रदर्शन के लिए पार्टी को बधाई दी, केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है, "कम वक्त, सीमित संसाधन, हज़ारों अड़चनों के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं ने रात दिन सच्ची मेहनत की, जो आज जीत के रूप में फल दे रही है।" पार्टी ने कुल 83 उम्मीदवारों को अपने पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ाया है। जबकि नौ अन्य उम्मीदवारों का समर्थन भी किया है।

यह भी पढ़ें : निकाय चुनावों में जीत पिछले 8 महीनों की मेहनत का नतीजा : सीएम योगी

कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत के बाद ट्विटर पर बधाई दी है। उन्होंने भाजपा को विजयी होने और विपक्ष में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के आने की शुभकामनाएं तो दी, साथ ही अपने सहयोगी नेता संजय सिंह को यूपी में सीट हासिल करने की बधाई दी।

ट्विटर पर कुमार विश्वास ने लिखा कि "विजयी भाजपा और विपक्ष में आई बीएसपी को बधाई। भाई संजय सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं, दिल्ली के विधायकों, मंत्रियों ने रैलियों-रोड शो के माध्यम से पूरे उत्तर प्रदेश में जो दिन-रात प्रचार किया, उसके लिए साधुवाद। हम एक कदम आगे बढ़े।

Created On :   1 Dec 2017 1:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story