World Boxing Championship: जमुना बोरो क्वार्टर फाइनल में, साफोउ को हराया

World Boxing Championship 2019: Jamuna Boro reached in the quarter finals
World Boxing Championship: जमुना बोरो क्वार्टर फाइनल में, साफोउ को हराया
World Boxing Championship: जमुना बोरो क्वार्टर फाइनल में, साफोउ को हराया

डिजिटल डेस्क, उलान उदे (रूस)। भारत की जमुना बोरो ने बुधवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जमुना ने 54 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पांचवीं सीड अल्जीरिया की ओयूदाद साफोउ को 5-0 से मात दी। पांचों रैफरियों ने जमुना के पक्ष में अंक दिए। जमुना को पांच रैफिरयों ने 28-29, 27-30, 27-30, 27-30, 27-30 ने अंक दिए।

पहले राउंड में जमुना आक्रामक होकर खेल रही थीं, लेकिन जल्दबाजी में वह गलतियां भी कर रही थीं। वह हालांकि अपने बाएं जैब के जरिए ओयूदाद को चकमा दे दाएं जैब से अंक लेने में सफल रहीं। जमुना, ओयूदाद के बेहद करीब जाकर खेल रही थीं।

दूसरे राउंड में उन्होंने अपनी रणनीति बदली और इंतजार कर ओयूदाद के पास आने का मौका ढ़ूंढ़ा। उनके कुछ पंच सटीक रहे। वह बाएं-दाएं संयोजन का अच्छा इस्तेमाल कर रही थीं। तीसरे राउंड में भी शुरुआत में उन्होंने यही रणनीति अपनाई, लेकिन अंत में वह थोड़ी पिछड़ने लगीं। जमुना ने हालांकि अपने आप को तुरंत संभाला और डिफेंसिव होते हुए बढ़त को जाया नहीं जाने दिया।

Created On :   9 Oct 2019 6:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story