- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य में अब मनाया जाएगा देशी गोवंश...
Mumbai News: राज्य में अब मनाया जाएगा देशी गोवंश जतन दिवस, प्रतिवर्ष 22 जुलाई को होगा आयोजन

- देशी गायों को मिला है राज्यमाता का दर्जा
- मनाया जाएगा देशी गोवंश जतन दिवस
Mumbai News. प्रदेश में अब देशी गोवंश जतन और संवर्धन दिवस प्रतिवर्ष 22 जुलाई को मनाया जाएगा। शुक्रवार को राज्य सरकार के पशुसंवर्धन विभाग ने यह फैसला लिया है। गोवंश दिवस पर देशी गाय और गाय के उत्पादन के महत्व तथा आवश्यकता के बारे में विस्तृत चर्चा सत्र, प्रदर्शनी, शिविर और प्रतियोगिता का आयोजन होगा। राज्य के पशुसंवर्धन आयुक्त और महाराष्ट्र गोसेवा आयोग को संयुक्त रूप से मिलकर यह आयोजन करना पड़ेगा। महाराष्ट्र गोसेवा आयोग को गोवंश दिवस पर होने वाले आयोजन के खर्च का वहन करना होगा। सरकार का कहना है कि राज्य में देशी गायों की संख्या में कमी आ रही है। इसलिए इसके कारणों का पता लगाकर देशी गायों की संख्या में बढ़ोतरी करने, उत्पादन और प्रजननक्षमता को बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीकी के इस्तेमाल करने को लेकर प्रोत्साहित किया जाएगा। देशी गायों के संवर्धन के महत्व और पशुजन्य उत्पादन के महत्व के बारे में ग्राहकों को समझाया जाएगा। पशुपालकों को बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा।
देशी गायों को मिला है राज्यमाता का दर्जा
इससे पहले बीते सितंबर 2024 को सरकार ने देशी गायों को ‘राज्यमाता-गोमाता’ घोषित किया था। देशी गायों के दूध की उपयुक्तता, गोबर और गौमूत्र का काफी महत्व है। इसलिए देशी गायों को कामधेनू कहा जाता है। राज्य के मराठवाड़ा अंचल में देवणी, लालकंधारी, पश्चिम महाराष्ट्र में खिल्लार, उत्तर महाराष्ट्र में डांगी और विदर्भ में गवलाऊ देशी गाय पाई जाती हैं। लेकिन राज्य के देशी गायों की संख्या दिन प्रतिदिन घट रही है। इसलिए देशी गायों के संवर्धन के लिए इसको राज्यमाता का दर्जा दिया गया है।
Created On :   13 Jun 2025 8:40 PM IST