world mental health day : दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

world mental health day : दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

डिजिटल डेस्क। हम शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या कुछ नहीं करते, लेकिन दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए कोई पहल ही नहीं करते। इसका कारण है कि दिमाग से संबंधित बीमारियों पर अक्सर ही लोगों का ध्यान नहीं जाता है। दरअसल दिमागी बीमारियों के शुरुआती लक्षण दिखाई ही नहीं देते हैं। ऐसी बीमारियां जब विकराल रूप ले लेती है तब हम इन्हें लेकर जागरूक होते हैं। दिमाग का सीधा संबंध इमोशन्स से होता है। हम इमोशनली जितने कमजोर होते हैं दिमाग भी उतना ही कमजोर होता है। जैसे-जैसे भावनाएं हम पर हावी होती है, वैसे-वैसे दिमाग पर दबाव बढ़ता है। हमारे जीवन में भावनाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हम इन्हीं की बदौलत खुश रहते हैं और इन्हीं के चलते परेशान रहते हैं।

भावनाएं भले अदृश्य हों या कुछ लोग उन्हें मनोवैज्ञानिक धारणाएं भर समझते हों, लेकिन हमारे समूचे वजूद में वे केंद्रीय भूमिका निभाती हैं। स्वास्थ्य पर उनका खास असर होता है। अच्छी भावनाएं जो हमें खुश रखती है, वो हमें सेहतमंद भी रखती हैं और गलत भावनाएं हमें तनाव और गुस्से से भर देती हैं, हमारी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हैं। इसलिए आज world mental health day पर हम आपको वो खास तरीके बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को हमेशा हेल्दी रख सकती हैं। उससे पहले जानें कि कब world mental health day की शुरुआत हुई थी और क्यों?

 

Created On :   10 Oct 2018 5:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story