टोक्यो पैरालम्पिक हमारा अबतक का सबसे अच्छा खेल होगा: गुरशरण सिंह

Tokyo Paralympics will be our best sport ever: Gursharan Singh
टोक्यो पैरालम्पिक हमारा अबतक का सबसे अच्छा खेल होगा: गुरशरण सिंह
Tokyo Paralympics टोक्यो पैरालम्पिक हमारा अबतक का सबसे अच्छा खेल होगा: गुरशरण सिंह
हाईलाइट
  • भारत कम से कम पांच स्वर्ण पदक सहित कुल 15 पदक लेकर आएगा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के 2020 पैरालम्पिक खेलों के सेफ डी मिशन गुरशरण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस टोक्यो पैरालम्पिक में कम से कम पांच स्वर्ण पदक सहित कुल 15 पदक लेकर आएगा और यह हमारा अबतक का सर्वश्रेष्ठ खेल होगा। गुरशरण जो भारतीय पैरालम्पिक समिति के महासचिव हैं, उन्हें कार्यकारी बोर्ड की एजीएम में भारतीय टीम का सेफ डी मिशन (दल प्रमुख) बनाया गया था।

गरशरण ने कहा, मुझे यकीन है कि यह हमारा सर्वश्रेष्ठ पैरालम्पिक होगा। पिछले कुछ वर्षो में हमारे पैरा एथलीटों ने काफी मेहनत की है और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में अच्छे नतीजे दिए हैं। वे खेलों में प्रदर्शन करने के लिए उतावले हैं।

उन्होंने कहा, हम टोक्यो में पांच स्वर्ण सहित करीब 15 पदकों की उम्मीद कर रहे हैं। हमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शूटिंग और तीरंदाजी से पदक आने की काफी उम्मीद है। टोक्यो पैरालम्पिक में भारत अबतक का अपना सबसे बड़ा दल भेज रहा है जिसमें 54 पैरा एथलीट हैं जो विभिन्न इवेंट में हिस्सा लेंगे जिसमें, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, केनोएइंग, शूटिंग, तैराकी, पावरलिफटिंग, टेबल टेनिस औक टायकोंडो शामिल हैं।

बैडमिंटन और केनोएइंग टोक्यो पैरालम्पिक में पहली बार शामिल किए गए हैं। टोक्यो पैरालम्पिक के लिए भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था यहां पहुंच चुका है। टी. मरियप्पन जो टोक्यो पैरालम्पिक में भारत की ओर से ध्वजावाहक होंगे वह भी टोक्यो पहुंच चुके हैं और उनसे भी ऊंची कूद में पैरालम्पिक में दूसरा स्वर्ण पदक लाने की उम्मीद है।

आईएएनएस

 

Created On :   20 Aug 2021 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story