- Dainik Bhaskar Hindi
- Other Sports
- wrestler Bajrang Punia to get highest sporting honour Rajiv Gandhi Khel Ratna Award 2019
दैनिक भास्कर हिंदी: बजरंग पुनिया को मिलेगा राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड

हाईलाइट
- बजरंग पुनिया को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा
- पुनिया को कुश्ती के क्षेत्र में लगातार अच्छा करने के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा
- पुनिया ने हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया को इस साल राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड खेल के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च सम्मान है। पुनिया को कुश्ती के क्षेत्र में लगातार अच्छा करने के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड के लिए पुनिया के साथ ही महिला पहलवान विनेश फोगाट को यह अवॉर्ड देने की सिफारिश की थी।
पुनिया ने हाल ही में तबिलिसी ग्रां प्री में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वह ईरान के पेइमान बिबयानी को मात देकर 65 किलोग्राम भारवर्ग में सोने का तमगा जीतने में सफल रहे थे।अपने भारवर्ग में मौजूदा नंबर-1 खिलाड़ी पुनिया ने चीन में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप में जीत हासिल कर एशियाई महाद्वीप में अपनी बादशाहत साबित की थी।
पुनिया ने पिछले साल एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। पिछले साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और भारत्तोलक महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू को यह अवार्ड मिला था। पिछले साल अपना नाम खेल रत्न के लिए न आने के बाद पुनिया ने नाराजगी जताई थी और उस समय के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से मुलाकात कर निराशा जाहिर की थी। पहला खेल रत्न पुरस्कार शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद को 1991-92 में मिला था।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: संगीता फोगाट से शादी करेंगे पहलवान बजरंग पूनिया
दैनिक भास्कर हिंदी: ग्वारीघाट में बकरे की बलि की अफवाह से सनसनी, बजरंग दल ने किया हंगामा
दैनिक भास्कर हिंदी: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खेल रत्न के लिए बजरंग और विनेश का नाम किया प्रस्तावित
दैनिक भास्कर हिंदी: जानें आखिर क्यों चढ़ाया जाता है हनुमानजी को सिंदूर ?
दैनिक भास्कर हिंदी: बजरंग ने बुल्गारिया में जीता गोल्ड, विंग कमांडर अभिनंदन को किया समर्पित