बिहार में विकास जीतेगा, जंगलराज हारेगा रोहन गुप्ता

बिहार में विकास जीतेगा, जंगलराज हारेगा रोहन गुप्ता
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने दावा किया कि बिहार में एनडीए के पक्ष में स्पष्ट लहर है और प्रदेश में विकास जीतेगा और जंगलराज हारेगा।

पटना, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। मंगलवार को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने दावा किया कि बिहार में एनडीए के पक्ष में स्पष्ट लहर है और प्रदेश में विकास जीतेगा और जंगलराज हारेगा।

उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि बिहार में स्थिति बिल्कुल साफ है, एनडीए के पक्ष में लहर चल रही है। लोग इसे सुशासन और कुशासन, जंगलराज और विकास के बीच की लड़ाई के रूप में देख रहे हैं। जीत विकास और सुशासन की होगी। जनता ने 20 साल का सुशासन और जंगलराज दोनों देखा है, और वह दौर आज भी नहीं भूले हैं। जनता जानती है कि विकास की बयार पर बिहार आगे बढ़ रहा है, इसे पीछे नहीं ले जाना है, इसलिए बिहार की जनता विकास के साथ आगे बढ़ रही है। एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

राजद नेता तेजस्वी यादव के नए वादों पर भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें मालूम है कि वे चुनाव नहीं जीतने वाले। मरता क्या न करता, यह सब जुमलेबाजी है, इससे कुछ नहीं होने वाला है। जनता ने 20 साल की हकीकत देखी है। महागठबंधन के हवाहवाई वादों से जनता को कोई मतलब नहीं है। तेजस्वी यादव 15 लाख करोड़ के बजट के वादे करेंगे तो पूरे कहां से होंगे? जनता ने जंगलराज का वह दौर देखा है जब सीएम आवास से फिरौती और किडनैपिंग कराई जाती थी। हमारी माताएं-बहनें जंगलराज के नाम से ही डर जाती हैं। कितने भी वादे कर लें, तेजस्वी मतलब जंगलराज, यह लोगों के जेहन में छप चुका है।

एसआईआर को लेकर भाजपा नेता ने कहा कि बिहार का चुनाव महत्वपूर्ण है, लेकिन विपक्ष का मुद्दा चुनाव से पहले ही फुस्स हो गया। आज कोई रैली दिखाइए जहां वोट चोरी की बात हो रही हो। एसआईआर के नाम पर गलत राजनीति की गई। 12 राज्यों में एसआईआर का स्वागत होना चाहिए। राहुल गांधी ने कर्नाटक में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का सवाल उठाया था। अब जब उसे हटाने की मुहिम चल रही है तो इसका स्वागत होना चाहिए। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, वरना बिहार जैसा हाल दूसरे राज्यों में भी होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि जब आप चुनाव हारने वाले होते हैं तो दिमागी संतुलन खराब हो जाता है। उनकी भाषा बता रही है कि वे हताश हो चुके हैं और हार सुनिश्चित है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Nov 2025 6:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story