श्रीलंका में मौजूद है महाशक्तिपीठ मां शंकरी देवी मंदिर, भगवान शिव से जुड़ी है ये मान्यता

श्रीलंका में मौजूद है महाशक्तिपीठ मां शंकरी देवी मंदिर, भगवान शिव से जुड़ी है ये मान्यता
विश्व भर में 18 महाशक्तिपीठ मंदिर हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं हैं, बल्कि एक मंदिर श्रीलंका में भी स्थापित है।

नई दिल्ली, 16 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व भर में 18 महाशक्तिपीठ मंदिर हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं हैं, बल्कि एक मंदिर श्रीलंका में भी स्थापित है।

माना जाता है कि मां सती के कमर का हिस्सा श्रीलंका की पहाड़ी पर गिरा था और उनकी रक्षा करने के लिए भी भगवान शिव त्रिकोणेश्वर के रूप में विराजमान हैं। मंदिर का इतिहास कई किंवदंतियों और पुर्तगाली उपनिवेश के समय से भी जुड़ा है, जब मंदिर पर हमला कर इसमें मौजूद सभी कीमती चीजों को लूट लिया गया था।

श्रीलंका के पूर्वी तट पर त्रिंकोमाली के पास रावणन वेद्दु नाम की पहाड़ी पर मां शंकरी देवी का मंदिर स्थित है। हालांकि 15वीं ईस्वी के आस-पास पुर्तगालियों ने मंदिर पर हमला कर दिया था और मंदिर को पूरा ध्वस्त कर दिया। मंदिर में मौजूद प्रतिमाओं को कई वर्षों तक एक कुएं में छिपाकर रखा और बाद में मंदिर का दक्षिण भारतीय चोल शासक कुलकोट्टन ने मंदिर का दुबारा निर्माण कराया। इसके कुछ सालों बाद मंदिर के बगल में भी भगवान शिव के त्रिकोणेश्वर मंदिर का भी निर्माण कराया गया। मूल मंदिर को पुर्तगालियों ने बुरी तरीके से नष्ट कर दिया था और सिर्फ आधा स्तंभ ही बचा था, जो आज भी मंदिर में मौजूद है।

कहा जाता है कि श्रीलंका की धरती पर 2500 वर्षों से पहले से हिंदू देवी-देवताओं के रूप में मां पार्वती और भगवान शंकर की पूजा होती आई है। कहा जाता है कि त्रिकोणेश्वर मंदिर की नींव ऋषि अगस्त्य ने लिखी थी। ऋषि अगस्त्य को भगवान शिव ने खुद आकर मंदिर बनाने का निर्देश दिया था। यह मंदिर अद्भुत है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसे भगवान ने अपने भक्त के लिए बनवाया था। देवी मंदिर में देवी शंकरी की पूजा मथुमाई अम्बल के रूप में की जाती है।

मंदिर के पास-पास भी बहुत सारे दर्शन स्थल बने हैं। मंदिर जिस पहाड़ी पर बना है, उसके आस कई गर्म पानी के झरने और ज्वालामुखी मौजूद हैं। ये क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से बहुत संवेदनशील हैं क्योंकि ज्वालामुखी होने की वजह से यहां ज्यादा भूकंप आते हैं।

मंदिर के पास एक बिल्व वृक्ष मौजूद है। कहा जाता है कि इसी मंदिर के नीचे बैठकर भगवान राम ने भगवान शिव का ध्यान किया था। इसके अलावा, पास ही महावेली गंगा निकलती है, जिसे भगवान शिव की प्रिय माना जाता है। पहाड़ी क्षेत्र से होते हुए नदी, हिंद महासागर में गिरती है। भक्त मंदिर में दर्शन करने के बाद पवित्र नदी के दर्शन जरूर करते हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Nov 2025 3:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story