बॉलीवुड: 'बढ़िया खाना और बेहतर वाइब्स', अर्जुन कपूर ने शेयर की वीकेंड की झलक

बढ़िया खाना और बेहतर वाइब्स, अर्जुन कपूर ने शेयर की वीकेंड की झलक
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने वीकेंड की झलक फैंस के साथ साझा की है। मस्ती भरे अंदाज में अर्जुन ने अपने फैंस को बताया कि वह अपने खाली समय को कैसे खास बनाते हैं।

मुंबई, 25 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए अपने वीकेंड की झलक फैंस के साथ साझा की है। मस्ती भरे अंदाज में अर्जुन ने अपने फैंस को बताया कि वह अपने खाली समय को कैसे खास बनाते हैं।

अर्जुन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह अपने असली अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में वह आराम करते और मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह हंसते हुए पोज दे रहे हैं, तो दूसरी तस्वीर में खाने के लिए एक्साइटेड होते नजर आ रहे हैं।

अन्य तस्वीरों में वह फोन को चेक करते हुए और शूज पहनते हुए दिख रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, "वीकेंड फिट, बढ़िया खाने और बेहतर वाइब्स के लिए होते हैं।"

हाल ही में अर्जुन का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वह अपने गानों की प्लेलिस्ट के बारे में खुलासा करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो को अर्जुन ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था।

वीडियो में अर्जुन कहते हैं, ''मैंने तय किया है कि मैं बाथरूम सिंगर बनना चाहता हूं।'' इस पर उनकी बहन अंशुला हंसते हुए कहती हैं, ''इस घर में हर साइज के पोर्टेबल स्पीकर हैं।''

इसके बाद एक्टर अपनी प्लेलिस्ट को स्क्रॉल करते हुए ढूंढते हैं कि उन्होंने आखिरी पॉप सॉन्ग कौन सा सुना था। इस दौरान वह मजाक में कहते हैं, ''मेरा म्यूजिक कलेक्शन कितना अजीब है। मैं बस ऐसा एक सही गाना ढूंढ रहा हूं जिसे मैं सबको बता सकूं।''

उन्होंने अपनी प्लेलिस्ट में से एक गाना चुना और बताया कि 'आया रे तूफान' उनका पसंदीदा गाना है, जो विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' से है। साथ ही बताया कि इस समय उनका पसंदीदा गाना 'मामा टोल्ड मी' है, जो साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'एक अजनबी' के हिट गानों में से एक है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   25 May 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story