ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- उनका मानसिक संतुलन खो गया

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- उनका मानसिक संतुलन खो गया
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव डिप्रेशन में हैं; उनका मानसिक संतुलन खो गया है। वे खुद 'एनडीए' के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं; हो सकता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री या अमित शाह से मुलाकात की हो। उन्होंने एनडीए का मालिक बनकर सहयोगी दलों को सीटें बांट दीं। एक दिन अखिलेश यादव ने 73 सीटें आरएलडी को और 39 सीटें भारतीय समाज पार्टी को दे दीं। अखिलेश ने संजय निषाद, अनुप्रिया पटेल, सहित चारों को ट्वीट किया है। एक ही दिन बाद 3 सीटों पर आ गए।"

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "इसका मतलब है कि उनका मानसिक संतुलन खो गया है। ओम प्रकाश राजभर का नाम आते ही, जैसे उनको करंट लग जाता है।" अखिलेश यादव की ओर से जयंत चौधरी पर निशाना साधे जाने पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव ने जाट समाज का अपमान किया है। जिस जाट समाज ने मुलायम सिंह को मुख्यमंत्री बनाया, आज उसी जाट समाज पर उनकी ओर से टिप्पणी की जा रही है। उनको अपने पिता के इतिहास को पढ़ना चाहिए। अखिलेश के पिता को नेता बनाने का काम चौधरी चरण सिंह ने किया था। अब उसी समाज पर उंगली उठा रहे हैं। इसका खामियाजा तो उनको भुगतना पड़ेगा। अखिलेश यादव किसको कब-क्या बोल दे रहे हैं, उनको खुद समझ नहीं आ रहा है।

'वंदे मातरम' को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "बेशक, विपक्ष के नेता इस समय सत्ता के इतने भूखे हैं कि वे जनता से वोट पाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। जब जनता चुन कर भेजती है और शपथ संविधान की ले जाती है, लेकिन 'वंदे मातरम' का विरोध करते हैं, तो कानून के खिलाफ चले जाते हैं। ऐसे में वे कानून न मानने वाले लोग हो जाते हैं। जब कानून नहीं मानेंगे तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।"

योग गुरु बाबा रामदेव को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "जब अन्ना हजारे का आंदोलन चल रहा था, तो वे मंच पर बैठे थे। जब पुलिस ने लाठीचार्ज किया, तो वे सलवार-सूट पहनकर भाग गए। भागने के बाद, उन्होंने योग सिखाना शुरू किया और योग के जरिए दवाइयां बेचना शुरू कर दिया। तो, दवाइयां बेचने के बाद, वे अगली बार कहां विरोध-प्रदर्शन करेंगे? पिछली बार तो वे सलवार-सूट पहनकर भाग गए थे; इस बार वे क्या पहनेंगे?"

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने पर ओम प्रकाश राजभर कहते हैं, "मुझे भी सुरक्षा दी गई है। विपक्ष के सभी नेताओं और अन्य नेताओं को सुरक्षा दी गई है, जिनके लिए आईबी की ओर से खतरे की रिपोर्ट दी गई है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   22 Aug 2026 2:33 PM IST

Tags

Next Story