एपीपीएससी भर्ती 2026 जूनियर स्पेशलिस्ट के 115 और जूनियर डेंटल स्पेशलिस्ट के दो पदों पर आवेदन शुरू, 18 मई आखिरी तारीख

एपीपीएससी भर्ती 2026 जूनियर स्पेशलिस्ट के 115 और जूनियर डेंटल स्पेशलिस्ट के दो पदों पर आवेदन शुरू, 18 मई आखिरी तारीख
सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत जूनियर स्पेशलिस्ट (एलोपैथी) के 115 पदों और जूनियर डेंटल स्पेशलिस्ट के 2 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ईटानगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ तलाश में जुटे लोगों के लिए अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) ने अरुणाचल प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत जूनियर स्पेशलिस्ट (एलोपैथी) के 115 पदों और जूनियर डेंटल स्पेशलिस्ट के 2 पदों को भरने के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एपीपीएससी की ओर से जारी जूनियर स्पेशलिस्ट (एलोपैथी) के 115 पदों में चिकित्सा के 5, सर्जरी के 10, एनेस्थिसियोलॉजी के 11, बाल रोग के 11, प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ के 3, पैथोलॉजिस्ट के 4, माइक्रोबायोलॉजिस्ट के 3, बायोकेमिस्ट के 3, छाती एवं टीबी के 2, रेडियो डायग्नोसिस के 12, पीएमआर 1, ईएनटी के 6, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट के 5, फार्माकोलॉजिस्ट का 1, रेडियोथेरेपिस्ट के 4, ऑर्थोपेडिक्स के 9, नेत्र रोग विशेषज्ञ के 10, फोरेंसिक मेडिसिन के 3, मनोचिकित्सक के 5, टीबी विशेषज्ञ का 1 और त्वचा रोग विशेषज्ञ के 6 पद शामिल हैं।

जूनियर डेंटल स्पेशलिस्ट के 2 पदों में कंजर्वेटिव डेंडिस्ट्री एन्ड एंडोडोन्टिक्स का 1 और कृत्रिम दंत चिकित्सक (प्रोस्थोडॉन्टिस्ट) का 1 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं। वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 18 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मौखिक परीक्षा/इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो अरुणाचल प्रदेश की अनुसूचित जनजातियां (एपीएसटी) उम्मीदवारों के लिए 150 रुपए और अन्य उम्मीदवारों (सामान्य/यूआर) के लिए 200 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   24 April 2026 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story