टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने का मौका, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पदों के लिए 4 अप्रैल से पहले करें आवेदन

टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने का मौका, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट पदों के लिए 4 अप्रैल से पहले करें आवेदन
शैक्षणिक क्षेत्र में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) बामुनिमैदाम, गुवाहाटी-21 ने जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 4 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

दिसपुर, 18 मार्च (आईएएनएस)। शैक्षणिक क्षेत्र में करियर तलाश रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) बामुनिमैदाम, गुवाहाटी-21 ने जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट के 4 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) ने जिन 4 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट कम प्रोग्राम असिस्टेंट के 2 और जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट कम अकाउंट्स असिस्टेंट के 2 पद शामिल हैं।

एएसएसईबी की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार कंप्यूटर साइंस या संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। कैंडिडेट्स के पास 10वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत, 12वीं में 50 प्रतिशत अंक और ग्रेजुएशन में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसी के साथ अन्य निर्धारित पात्रता का होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 38 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 10वीं के एडमिट कार्ड के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन सामान्य भर्ती परीक्षा (सीआरटी 2026), शॉर्टलिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्किल टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट/टैली टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी 18,000 रुपए प्रति महीने होगी।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय कैंडिडेट्स को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो जनरल के लिए 500 रुपए और आरक्षित श्रेणी के लिए 350 रुपए है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले असम राज्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एएसएसईबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद, जारी पद से संबंधित सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। फिर अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद, फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 March 2026 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story