Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 11 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव
  • 11 मई 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 11 May 2025 1:15 AM IST

    जैसलमेर में चार धमाके की आवाज सुनाई दी गई

    पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ दिया है। जैसलमेर में चार धमाके की आवाज सुनाई दी गई है। 

  • 11 May 2025 12:42 AM IST

    हर्ष संघवी ने गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में बैठक की

    गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में बैठक की।

  • 11 May 2025 12:34 AM IST

    दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने पाकिस्तान के दावों को किया खारिज

    भारतीय सिख समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार को खारिज किया कि भारतीय सेना ने खुद भारत में गुरुद्वारों पर हमला किया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा, "...पाकिस्तान सिखों का हितैषी होने का दावा कर रहा है...देश के लोग जानते हैं कि पाकिस्तान देश और पंजाब का दुश्मन है। पंजाब के युवा नशे की वजह से बर्बाद हो चुके हैं...हम पाकिस्तान से प्रेम और भाईचारे पर बयान देने की उम्मीद नहीं कर सकते... अगर वे सिखों के हितैषी होने का दावा करते हैं, तो उन्हें बताना चाहिए कि बंटवारे के समय वहां(पाकिस्तान में) 20 लाख सिख थे, आज पाकिस्तान में सिर्फ 8000 सिख हैं। उनमें से ज्यादातर पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया है...वे देश के सिखों को गुमराह नहीं कर सकते।"ि

  • 11 May 2025 12:21 AM IST

    भारतीय सिख समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार को खारिज किया

    भारतीय सिख समुदाय के सदस्यों ने पाकिस्तान के इस दुष्प्रचार को खारिज किया कि भारतीय सेना ने खुद भारत में गुरुद्वारों पर हमला किया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में साहेब महंत साहिब जी गुरुद्वारा के महासचिव बलबीर सिंह ने कहा, "पाकिस्तान की सेना इससे नीचे नहीं गिर सकती। मैं गुरुद्वारे में मौजूद था जब एक पाकिस्तानी बम हमारे गुरुद्वारे की चारदीवारी से टकराया। वे दुष्प्रचार कर रहे हैं। एक नहीं, उन्होंने (पाकिस्तान ने) हमारे तीन गुरुद्वारों पर हमला किया है। पाकिस्तानी सेना पूरी दुनिया में बदनाम है। वे झूठा दुष्प्रचार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारतीय सेना ये हमले कर रही है।"

  • 11 May 2025 12:19 AM IST

    भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर का ट्वीट

    भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने ट्वीट किया, "परिधि के पास संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए, नगरोटा सैन्य स्टेशन के सतर्क संतरी ने उसे चुनौती दी, जिसके बाद संदिग्ध के साथ संक्षिप्त गोलीबारी हुई। संतरी को मामूली चोट आई है। घुसपैठियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।"

Created On :   11 May 2025 12:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story