Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 13 April 2025 3:21 PM IST
पुदुक्कोट्टई में मीनमपट्टी जल्लीकट्टू 850 बैलों और 350 बुलफाइटर्स ने दिखाया दम
तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई जिले में करमबक्कुडी के पास मीनमपट्टी मीना मुनियंदावर मंदिर उत्सव के अवसर पर एक भव्य जल्लीकट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रोमांचक प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के कानून मंत्री एस. रघुपति ने किया। उद्घाटन से पहले बुलफाइटर्स ने कानून मंत्री रघुपति के सामने शपथ ली। इसके बाद मंदिर के पास बने वडिवासल (प्रवेश द्वार) से बैल बाहर निकले। जिनके कूबड़ पकड़ने के लिए बुल फाइटर्स टूट पड़े।
- 13 April 2025 3:10 PM IST
हार्दिक पांड्या ने डीसी मुकाबले से पहले काशवी गौतम को अपना बल्ला उपहार में दिया
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाज महिला ऑलराउंडर काशवी गौतम को उनके संभावित भारत डेब्यू से पहले अपना बल्ला उपहार में दिया है। पांड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) मैच के दौरान काशवी से मुलाकात की और उनके लिए एक बल्ला भेजने का वादा किया, क्योंकि उन्हें पता चला कि गुजरात जायंट्स की खिलाड़ी काशवी गौतम उन्हें अपना आदर्श मानती हैं। काशवी ने अपने बल्ले पर एचपी 33 भी लिखा है।
- 13 April 2025 3:03 PM IST
सीपीआई (एम) ने मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए ममता बनर्जी को ठहराया जिम्मेदार, कहा- हिंसा को तुरंत रोका जाए
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा पर सीपीआई (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह राज्य में हो रही हिंसा को रोके।
- 13 April 2025 2:52 PM IST
पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हिंदुओं को अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा नित्यानन्द राय
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानन्द राय ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसक झड़पों को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण हिंदुओं को अपमानित और प्रताड़ित होना पड़ रहा है।
- 13 April 2025 2:41 PM IST
मोहन बागान एसजी ने बेंगलुरु को हराकर जीता आईएसएल खिताब
जेमी मैकलारेन ने अतिरिक्त समय में गोल करके मोहन बागान सुपर जायंट (एमबीएसजी) को शनिवार को विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन स्टेडियम में बेंगलुरू एफसी के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाकर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 कप जीतने में मदद की।
- 13 April 2025 2:16 PM IST
पंजाब पुलिस का दावा, 'हमने नाकाम की आईएसआई की आतंकी साजिश, गोल्डी ढिल्लों के दो गुर्गे भी गिरफ्तार'
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस फिरोजपुर इकाई ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए रविवार को आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। ये जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।
- 13 April 2025 2:10 PM IST
टीकाराम जूली ने अजमेर में बाबासाहेब अंबेडकर को किया नमन, संविधान की ताकत को सराहा
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को अजमेर पहुंचकर अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जूली ने बाबा साहब के योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा निर्मित भारतीय संविधान की ताकत को सराहा।
- 13 April 2025 2:01 PM IST
एशियन योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप के लिए जारी है सोनीपत में ट्रायल
हरियाणा की खेल यूनिवर्सिटी में एशियन योगासन स्पोर्ट चैंपियनशिप (द्वितीय संस्करण) के लिए भारत की टीम चुनने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का चुनाव हो रहा है। चुने गए खिलाड़ी 25 से 27 अप्रैल तक दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में होने वाली एशियन चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारत की टीम का हिस्सा बनेंगे।
- 13 April 2025 1:50 PM IST
प्रशांत किशोर डिप्रेशन में चले गए हैं, उनसे चुनौती की उम्मीद नहीं दिलीप जायसवाल
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में चले गए हैं। डिप्रेशन में चले जाने वाले लोगों से चुनौती की कोई उम्मीद नहीं होती है।
- 13 April 2025 1:40 PM IST
मध्य प्रदेश दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत किया।
Created On :   13 April 2025 8:00 AM IST