Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 July 2025 1:05 PM IST
मध्यप्रदेश में आज 15-जुलाई-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का औसत मूल्य 107.39 रुपये है। कल, 14 जुलाई 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 30 जून, 2025 को औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में 0.02 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
- 15 July 2025 1:04 PM IST
एक्टर-फिल्ममेकर धीरज कुमार का 79 साल की उम्र में निधन
मशहूर फिल्ममेकर और एक्टर धीरज कुमार के निधन की दुखद खबर सामने आई है। 79 साल की उम्र में धीरज कुमार ने अपनी अंतिम सांस ली। मुंबई के एक अस्पताल में धीरज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
- 15 July 2025 12:42 PM IST
पटना में कुएं से मिली बैंक मैनेजर की लाश
राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र में ICICI लोम्बार्ड के मैनेजर अभिषेक वरुण की डेड बॉडी एक कुएं से बरामद हुई है। अभिषेक पिछले कुछ दिनों से लापता थे, उनका शव पटना के बेउर इलाके के एक खेत में स्थित कुएं से मिला है यहां उनकी स्कूटी और चप्पलें भी मिली हैं।
- 15 July 2025 12:30 PM IST
चांदी की कीमत बढ़ी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। बात करें चांदी की कीमत की तो यह एक लाख 15 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पार जा पहुंची है। यह कीमत बीते सप्ताह भी कम नहीं हुई थी और आज अधिकांश शहरों में आज चांदी का भाव 1,19,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।
- 15 July 2025 12:19 PM IST
सस्ता हुआ सोना
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। फिलहाल, आज (15 जुलाई 2025, मंगलवार) को सोने के दाम में गिराव देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 91,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है।
- 15 July 2025 12:01 PM IST
महानगरों में नहीं बदली पेट्रोल डीजल की कीमत
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपए और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए, तो एक लीटर डीजल 89.97 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 104.95 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 91.76 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 101.03 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 92.61 रुपए प्रति लीटर है।
- 15 July 2025 11:49 AM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल 18- 18 पैसे बढ़कर क्रमश: 101.11 रुपए और 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं लखनऊ में पेट्रोल 04 पैसे बढ़कर 94.73 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 87.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में पेट्रोल 17 पैसे कम होकर 105.41 रुपए और डीजल 15 पैसे सस्ता होकर 91.66 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 15 July 2025 11:39 AM IST
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
कच्चे तेल की कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (15 जुलाई 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 68.93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले भी इसकी कीमतों में बढ़त देखने को मिली थी और यह 70.50 डॉलर प्रति बैरल पर था।
- 15 July 2025 11:31 AM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया में पिछले बंद के मुकाबले मंगलवार की सुबह मामूली बढ़त देखने को मिली और यह 85.97 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 86.01 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 85.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 15 July 2025 11:16 AM IST
निफ्टी 25000 के पार
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में लगातार गिरावट पर आज (15 जुलाई 2025, मंगलवार) ब्रेक लग गया है। मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच मार्केट मामूली बढ़त के साथ खुला। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 55.10 अंक यानि कि 0.22 प्रतिशत बढ़कर 25,137.40 के स्तर पर खुला।
Created On :   15 July 2025 8:00 AM IST