Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 मई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ल। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 15 May 2025 8:52 AM IST
कार्ना कैबिनेट में पंजाबी मूल के चार मंत्री , रिश्तों में सुधार की उम्मीद
कनाडा की नई सरकार में पंजाबी मूल के चार भारतीयों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, दोनों देशों के रिश्तों में सुधार देखने को मिल सकता है।
- 15 May 2025 8:35 AM IST
ड्राइवर और कंडक्टर बस में लगी आग के बाद कांच तोड़कर भाग निकले
बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद कुछ देर तक जलती हुई हालत में बस दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। स्थानीय लोगों ने बस आग की सूचना पुलिस को दी।
- 15 May 2025 8:14 AM IST
बस हादसे में पांच लोगों के जिंदा जलने की दुखद खबर
सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। आग को बुझाने में आधा दर्जन गाड़ियों को एक साथ लगना पड़ा। आग किन कारणों से लगी इसकी जांच की जा रही है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार स्लीपर बस में करीब अस्सी यात्री सवार थे। आग से पांच लोग जिंदा जल गए , जिनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में आग उस समय लगी जब सभी यात्री सो रहे थे।
- 15 May 2025 8:08 AM IST
लखनऊ में दर्दनाक हादसा, बस में लगी आग
उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गुरुवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बिहार से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस में आग लग गई। यह हादसा लखनऊ के किसान पथ पर हआ।
Created On :   15 May 2025 8:07 AM IST