Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 24 Aug 2025 10:43 AM IST
किरेन रिजिजू कांग्रेस से 'मलाई' खाने के लिए उधर चले गए थे- बीके हरिप्रसाद
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बारे में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बयान पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि किरेन रिजिजू कांग्रेस से 'मलाई' खाने के लिए उधर चले गए थे। उनसे अरुणाचल में चीन द्वारा बनाए गए गांव के बारे में बोलने के लिए कहें।
- 24 Aug 2025 10:21 AM IST
पूर्णिया में 'INDIA' की वोटर अधिकार यात्रा, राहुल गांधी-तेजस्वी यादव भी हुए शामिल, मोटरसाइकिल पर नजर आए विपक्ष के वरिष्ठ नेता
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव पूर्णिया में अपनी 'मतदाता अधिकार यात्रा' के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार हुए। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बिहार में विपक्षी गठबंधन INDIA की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। सभी दलों के नेता जोर-शोर से मतदाताओं को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। साथ ही, एसआईआर के खिलाफ भी आवाज उठा कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को घेर रहे हैं। इस बीच यह यात्रा पूर्णिया पहुंची है।
- 24 Aug 2025 10:06 AM IST
चिलचिलाती गर्मी में भी रानी चटर्जी ने मस्तीभरे अंदाज में की शूटिंग, पोस्ट किया 'बीटीएस' वीडियो
भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी हमेशा अपने अभिनय और अलग अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी नई फिल्म 'सास बहु चली स्वर्गलोक' की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार बीटीएस यानी 'बिहाइंड द सीन्स' वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। यह वीडियो देखने में जितना मजेदार है, उतनी ही दिलचस्प इसमें दिख रही पर्दे के पीछे की मेहनत और मस्ती है।
- 24 Aug 2025 10:00 AM IST
नियाग्रा फॉल्स घूमने आए दो भारतीय मूल के लोगों की बस दुर्घटना में मौत
न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार, नियाग्रा फॉल्स से शहर लौट रही एक टूर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो भारतीय मूल के लोग शामिल हैं। पुलिस ने शनिवार को उनकी पहचान मधुबनी से आये 65 वर्षीय शंकर कुमार झा और न्यू जर्सी के ईस्ट ब्रंसविक में रहने वाली 60 वर्षीय पिंकी चांगरानी के रूप में की।
- 24 Aug 2025 9:50 AM IST
श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर सीएम रेखा गुप्ता, योगी आदित्यनाथ समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।
- 24 Aug 2025 9:21 AM IST
पीएम मोदी को दुनिया का 'बॉस' बताने वाले फिजी के प्रधानमंत्री राबुका की पहली भारत यात्रा, दिल्ली में हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का 'बॉस' बताने वाले फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। वह रविवार को दिल्ली पहुंचे, जहां केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका स्वागत किया। फिजी के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी हैं। प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
- 24 Aug 2025 9:17 AM IST
तेजस्वी यादव की नीति में सिर्फ क्राइम और करप्शन- नित्यानंद राय
महाराष्ट्र में राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर एफआईआर दर्ज होने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर जुबानी हमला किया।
- 24 Aug 2025 9:06 AM IST
गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली विधानसभा में अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दिल्ली विधानसभा में पहली बार अखिल भारतीय स्पीकर सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन एक ऐतिहासिक क्षण है, क्योंकि यह वीर विट्ठलभाई पटेल के पहले भारतीय विधायी अध्यक्ष के रूप में चुने जाने की 100वीं वर्षगांठ का उत्सव है।
- 24 Aug 2025 8:51 AM IST
रूस ने पिछले 24 घंटों में 160 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए रक्षा मंत्रालय
रूस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 4 गाइडेड हवाई बम और 160 ड्रोन मार गिराए। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने देश के पश्चिमी सीमावर्ती क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोनों को रोका।
- 24 Aug 2025 8:42 AM IST
बिहार चुनाव के मद्देनजर एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत जारी अरुण भारती
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रही अटकलों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी की चल रही 'नव संकल्प महासभा' का सीट बंटवारे की चर्चाओं से कोई लेना-देना नहीं है।
Created On :   24 Aug 2025 8:00 AM IST