Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 27 April 2025 8:57 AM IST
पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, रातभर LoC पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
पाकिस्तान और भारत के बीच इस वक्त माहौल काफी तनावपूर्ण है। इस बीच पड़ोसी मुल्क बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार (26 अप्रैल) की रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर रामपुर सेक्टर और तुतमारी गली के पास वाली भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। वहीं, भारतीय सेना से भी जवाबी कार्रवाई कर करारा जवाब दिया।
- 27 April 2025 8:42 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले की मार भद्रवाह के होटल खाली, पर्यटन उद्योग पर संकट
पहलगाम आतंकी हमले का असर पर्यटन उद्योग पर पड़ने लगा है। बड़ी संख्या में सैलानियों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी हैं, जिसके कारण होटलों के कमरे खाली पड़े हैं। टूर और ट्रैवल व्यवसायी, रेस्तरां मालिक और अन्य व्यापारी पर्यटकों की अनुपस्थिति से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। भद्रवाह के पर्यटन उद्योग को भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
- 27 April 2025 8:19 AM IST
कैसर-ए-हिंद इमारत में आग
महाराष्ट्र में कैसर-ए-हिंद इमारत में आग बुझाने का काम जारी है, जिसमें मुंबई का ED ऑफिस स्थित है। आग सुबह करीब 2:30 बजे लगी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। सुबह करीब 4.21 बजे आग को लेवल 3 तक बढ़ाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है: मुंबई अग्निशमन विभाग
- 27 April 2025 8:14 AM IST
असम की महिला ने दिया पहलगाम हमले पर विवादित टिप्पणी, अब पुलिस हिरासत में
असम के गोलाघाट जिले की दधीचि डिंपल उर्फ डिंपल बरुआ नामक महिला को पहलगाम आतंकी हमले पर विवादास्पद और राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के लिए गुवाहाटी से अपराध शाखा ने हिरासत में लिया। बाद में उसे गोलाघाट पुलिस को सौंप दिया गया। गोलाघाट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और गोलाघाट पुलिस स्टेशन ले आई। गोलाघाट के पुलिस अधीक्षक राजेन सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।
- 27 April 2025 8:03 AM IST
पहलगाम आतंकी हमले पर मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान, विभाजन के जख्मों को बताया आज भी जिंदा
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर जारी है। रॉबर्ट वाड्रा के बाद अब कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान सामने आया है। दिल्ली स्थित इंडियन इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में अय्यर ने कहा कि भारत आज भी विभाजन के दर्द के साथ जी रहा है।
Created On :   27 April 2025 8:00 AM IST