Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
Live Updates
- 29 July 2025 11:00 AM IST
झारखंड के देवघर में बस-ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत
झारखंड के देवघर में बस-ट्रक की टक्कर में 18 श्रद्धालुओं की मौत
- 29 July 2025 10:52 AM IST
चेन्नई को पीछे छोड़ा, गोरखपुर बना देश का पहला अर्बन फ्लड मैनेजमेंट शहर
एक समय था जब बरसात होते ही गोरखपुर शहर की सड़कों पर जलभराव आम बात थी। हर साल मानसून के आते ही बाढ़ और जलजमाव की स्थिति शहर की रफ्तार रोक देती थी। लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। अब गोरखपुर जलभराव के लिए नहीं, बल्कि देश के सबसे आधुनिक और तकनीक-संपन्न अर्बन फ्लड मैनेजमेंट के लिए जाना जा रहा है। जलभराव से निजात के लिए जूझ रहे गोरखपुर के अधिकारियों ने चेन्नई जाकर वहां के सिस्टम को समझा। फिर उसका बेहतर संस्करण गोरखपुर में ही तैयार करते हुए उन्हें कोसों पीछे छोड़ दिया।
- 29 July 2025 10:48 AM IST
ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में सपा प्रमुख आखिलेश यादव 3 बजे अपनी बात रखेंगे
ऑपरेशन सिंदूर पर आज लोकसभा में सपा प्रमुख आखिलेश यादव 3 बजे अपनी बात रखेंगे
- 29 July 2025 10:48 AM IST
मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं- हनी सिंह
यो यो हनी सिंह ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए 'माफिया मुंडीर' के 'शानदार दिन' की बात की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मैरून सूट में स्टाइलिश अंदाज में सोफे पर बैठे नजर आए। तस्वीर के साथ हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा, "मैं बदला लेने में नहीं, सजा देने में विश्वास करता हूं। ये दोनों अलग चीजें हैं। यह मत भूलो कि मैं माफिया मुंडीर का संस्थापक हूं।"
- 29 July 2025 10:25 AM IST
देवघर बस हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, घायलों के इलाज का दिया भरोसा
झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है। यह हादसा जमुनिया चौक के पास उस समय हुआ जब कांवड़ियों से भरी बस गैस सिलेंडर लदे ट्रक से टकरा गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और एक्स पोस्ट कर हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के प्रति संवेदना व्यक्त की।
- 29 July 2025 10:24 AM IST
मैनहट्टन गगनचुंबी इमारत में ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर समेत पांच की मौत
मैनहट्टन में स्थित एक गगनचुंबी इमारत में गोलीबारी की घटना सामने आई है, जिसमें हमलावर समेत पांच की मौत हो गई। सोमवार शाम एक बंदूकधारी ने 36 वर्षीय पुलिस अधिकारी और तीन अन्य लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य शख्स इस घटना में घायल हो गया। बंदूकधारी ने खुद को भी गोली मार ली।
- 29 July 2025 10:12 AM IST
मध्य प्रदेश: नागपंचमी पर नागचंद्रेश्वर पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, बोले- हर साल आता हूं इनके द्वार
मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नागपंचमी पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किया। यह मंदिर साल में केवल एक दिन, नागपंचमी पर ही खुलता है। विजयवर्गीय रात 2 बजे मंदिर पहुंचे और भगवान नागचंद्रेश्वर के साथ ही सिद्धेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे।
- 29 July 2025 10:02 AM IST
देवघर में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 18 श्रद्धालुओं ने गंवाई जान
झारखंड में एक बड़ी दुर्घटना हो गई है। देवघर में कांवड़ियों से भरी बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 18 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट के जरिए हादसे पर दुख जाहिर किया है।
- 29 July 2025 9:54 AM IST
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली में आज करेंगे बुद्ध स्मृति स्तूप का उद्घाटन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मारक स्तूप का उद्घाटन करेंगे। यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व का स्थल है। 72 एकड़ में फैले इस स्मारक का निर्माण 550 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। उद्घाटन समारोह में चीन, जापान, श्रीलंका, थाईलैंड, नेपाल, तिब्बत, म्यांमार, मलेशिया, भूटान, वियतनाम, कंबोडिया, मंगोलिया, लाओस, बांग्लादेश और इंडोनेशिया सहित 15 देशों के बौद्ध भिक्षु और अनुयायी शामिल होंगे।
- 29 July 2025 9:45 AM IST
मुंबई वानखेड़े स्टेडियम से 6.52 लाख की आईपीएल जर्सी चोरी, एफआईआर दर्ज
मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस ने वानखेड़े स्टेडियम में स्थित बीसीसीआई के आधिकारिक मर्चेंडाइज स्टोर से 6.52 लाख रुपए की 261 आईपीएल जर्सी चोरी करने के आरोप में सुरक्षा प्रबंधक फारुख असलम खान (46) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 306 के तहत की गई है।
Created On :   29 July 2025 8:00 AM IST