बीआरएलपीएस जॉब अलर्ट एमआईएस कंसल्टेंट पदों पर वैकेंसी, 5 अप्रैल लास्ट डेट

बीआरएलपीएस जॉब अलर्ट एमआईएस कंसल्टेंट पदों पर वैकेंसी, 5 अप्रैल लास्ट डेट
बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसायटी (बीआरएलपीएस) से जुड़ने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (बीआरएलपीएस) ने मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) कंसल्टेंट के विभिन्न 5 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

पटना, 27 मार्च (आईएएनएस)। बिहार रूरल लाइवलीहुड्स प्रमोशन सोसायटी (बीआरएलपीएस) से जुड़ने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति (बीआरएलपीएस) ने मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआईएस) कंसल्टेंट के विभिन्न 5 पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

बीआरएलपीएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है।

बीआरएलपीएस ने जिन 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें एमआईएस कंसल्टेंट (ईआरपी) के 2 और एमआईएस कंसल्टेंट (प्रोग्रामर) के 3 पद शामिल हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद अनुसार एमसीए/एमएससी आईटी या आईटी/सीएस में समकक्ष डिग्री; बीई/बीटेक/एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और तय साल का अनुभव होना भी अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 55 साल निर्धारित की गई है। वहीं, सरकारी/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/बैंकों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए आयु सीमा 61 साल तय की गई है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन मेरिट, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 55,000 रुपए प्रति महीने होगी।

अप्लाई करते समय सभी वर्ग के उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जो 100 रुपए निर्धारित किया गया है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि आवेदन शुल्क के भुगतान के बाद ही आपके एप्लीकेशन स्वीकार किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले बीआरएलपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 March 2026 4:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story