चंबा नगर पंचायत चुवाड़ी चुनाव परिणाम घोषित, अलग-अलग वार्डों में नए चेहरों को मिली जीत

चंबा नगर पंचायत चुवाड़ी चुनाव परिणाम घोषित, अलग-अलग वार्डों में नए चेहरों को मिली जीत
हिमाचल प्रदेश में नगर पंचायत चुवाड़ी के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार को जारी निर्वाचन विवरणी (रिटर्न) के अनुसार अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर सदस्य पद पर कब्जा जमाया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी वार्डों में मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।

चंबा, 17 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में नगर पंचायत चुवाड़ी के विभिन्न वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। शनिवार को जारी निर्वाचन विवरणी (रिटर्न) के अनुसार अलग-अलग वार्डों में उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर सदस्य पद पर कब्जा जमाया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी वार्डों में मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।

कुड्डे वार्ड नंबर एक से रही देवी ने 90 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वहीं, अमिता देवी को 89 और सीमा देवी को 84 मत मिले। भलाई वार्ड नंबर 2 से सुरेंद्र सिंह ने 239 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, जबकि उनके प्रतिद्वंदी कमल किशोर को 163 मत मिले। सुदली वार्ड नंबर 4 से अनीता कुमारी ने 240 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। निर्मला देवी को 100 मत मिले।

मेडिकल कॉलोनी वार्ड नंबर 5 से राजेंद्र कुमार ने 81 मत लेकर जीत दर्ज की। सुशीला कुमारी को 66 और सुकन्या देवी को 43 मत प्राप्त हुए। कस्बा चुवाड़ी-1 वार्ड नंबर 6 से नितिका जम्वाल ने 199 मत लेकर जीत हासिल की, जबकि रेखा देवी को 30 मत मिले।

वहीं, कस्बा चुवाड़ी-2 वार्ड नंबर 7 से ज्योति सांवल ने 122 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। नीलम को 71, पूनम कुमारी को 53 और रोमिका को 38 मत मिले।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया। निर्वाचन अधिकारियों ने सभी विजेताओं को प्रमाणित निर्वाचित घोषित किया।

हिमाचल प्रदेश में चार नगर निगमों के लिए रविवार को मतदान हुआ। सुबह के समय पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली। जिन चार नगर निगमों में आज वोट डाले गए हैं, उनमें सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश में चारों नगर निगमों के 439 पदों के लिए कुल 1,147 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य के भीतर चार नगर निगमों के अलावा, 25 नगर परिषदों (म्युनिसिपल काउंसिल्स) और 22 नगर पंचायतों के लिए भी चुनाव हुए हैं। चार नगर निगमों (सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला) के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   17 May 2026 10:02 PM IST

Tags

Next Story