हरित आंदोलन शुरू: सांगली के विधायक सुहास बाबर ने पीपल के पेड़ों को बचाने की मुहिम की शुरू, हाईवे के किनारे पेड़ों को फिर से लगाएंगे

सांगली के विधायक सुहास बाबर ने पीपल के पेड़ों को बचाने की मुहिम की शुरू, हाईवे के किनारे पेड़ों को फिर से लगाएंगे
  • लोगों को पेड़ लगाने और बचाने को करते हैं जागरूक
  • हाईवे के किनारे पेडों को फिर से लगाएंगे

Mumbai News. सांगली जिले के खानापुर तहसील में स्थानीय शिवसेना (शिंदे) के विधायक सुहास बाबर ने सैन्य अनुशासन जैसा हरित आंदोलन शुरू हुआ है। पूरे सांगली जिले में इस अनोखी पहल की चर्चा देखने को मिल रही है। बाबर के नेतृत्व में यह हरित क्रांति आगे बढ़ रही है। इधर-उधर उग आए पीपल के पेड़ों को काटने के बजाय उनका पुनर्स्थापन करने की सोच से शुरू हुआ यह अभियान अब सांगली के हजारों नागरिकों की भागीदारी वाली ‘ट्री आर्मी’ तक पहुंच चुका है। बाबर ने ऐलान किया है कि उन्होंने पिछला विधानसभा चुनाव 78 हजार 181 वोटों से जीता था। अब उन्होंने वोटों की जीत के बराबर पेड़ लगाने का फैसला किया है।

पूर्व विधायक अनिल बाबर के निधन के बाद राजनीतिक विरासत संभालने वाले सुहास बाबर ने 2024 के विधानसभा चुनाव में 78 हजार 181 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उसी समय उन्होंने तय किया कि अपने कार्यकाल में वे अपने मतों की संख्या के बराबर पेड़ लगाएंगे। बाबर बताते हैं कि एक पीपल के पेड़ के पुनर्वसन से मिली प्रेरणा आज खानापुर-आटपाडी क्षेत्र में एक बड़े जन-आंदोलन का रूप लेकर पर्यावरण में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में काम कर रही है। सोशल मीडिया पर 'पीपल की कहानी' साझा करने के बाद इसे जबरदस्त प्रतिसाद मिला, जिससे हजारों लोग इस अभियान से जुड़ गए। इसके बाद हमने पीपल के पेड़ों को बचाने की मुहिम शुरू की। लोग स्वेच्छा से जमीन, पानी, पौधे और श्रमदान देने के लिए आगे आ रहे हैं। ‘ट्री आर्मी’ नाम भी लोगों ने ही दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी माताजी के श्राद्ध दिवस पर उन्होंने 5 हजार 300 आम के पौधे लगाए।

उन्होंने बताया कि पहले जिले में कई जगहों पर सड़कों के किनारे बड़े पेड़ हुआ करते थे जो खासकर दोपहिया चालकों को छाया और ठंडक देते थे, लेकिन सड़क चौड़ीकरण के कारण ये खत्म हो गए। अब इन्हें फिर से पुनर्जीवित करने का लक्ष्य रखा गया है। आगामी 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) को बरगद, पीपल, करंज, इमली जैसे बड़े और छायादार वृक्षों का बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

Created On :   17 May 2026 10:06 PM IST

Tags

Next Story