आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायतों का अंबार, यौन शोषण, बाल विवाह और आरटीई मामलों का बढ़ा बोझ

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायतों का अंबार, यौन शोषण, बाल विवाह और आरटीई मामलों का बढ़ा बोझ
  • जून के दूसरे सप्ताह में विशेष अभियान चलाने की तैयारी में आयोग
  • राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में शिकायतों का अंबार

Mumbai News. महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में यौन शोषण, बाल विवाह और आरटीई (शिक्षा का अधिकार) से जुड़ी शिकायतों का अंबार लग गया है। लंबे समय तक आयोग में अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होने के कारण मामलों का बोझ लगातार बढ़ता गया। अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद लंबित मामलों के निपटारे की तैयारी शुरू कर दी गई है। आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुशीबेन शाह ने बताया कि आयोग में करीब 11 महीने तक अध्यक्ष नहीं होने की वजह से करीब दो हजार शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान वे खुद मामलों की सुनवाई करती थीं और कोशिश रहती थी कि पीड़ितों को जल्द न्याय मिले। लेकिन पिछले कुछ समय में उस पर ब्रेक लग गया है।

सुशीबेन ने बताया कि खासतौर पर यौन शोषण से जुड़े मामलों में तेजी से सुनवाई करना उनकी प्राथमिकता होती थी। वह खुद कई-कई घंटों तक मामलों की सुनवाई करती थीं और आदेश भी तुरंत देती थी। मेरे कार्यकाल में सभी काम सही तरीके से होता था। जो मामले पेचीदा होते थे उनमें सुझाव दिए जाते थे। शाह का कार्यकाल पिछले साल मई में समाप्त हो गया था। इसके बाद इस वर्ष अप्रैल में डॉ संजय पुराणिक को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रशासनिक स्तर पर जारी रही सुनवाई

आयोग की वरिष्ठ अधिकारी वंदना जैन ने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान शिकायतों की सुनवाई पूरी तरह बंद नहीं हुई थी, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर पर प्रक्रिया चलने के कारण मामलों के निपटारे में अपेक्षित तेजी नहीं आ पाई। उन्होंने कहा कि इस दौरान बच्चों के अधिकारों को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाए गए और कई विशेष पहल शुरू की गईं। अब जून के दूसरे सप्ताह से एक विशेष अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत बड़े पैमाने पर लंबित शिकायतों के निपटारे की योजना बनाई गई है।

फडणवीस की अब सड़क मार्ग से यात्रा

पश्चिम एशिया में बढ़ते ईंधन के संकट और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की मुहिम को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का जमकर प्रतिसाद मिल रहा है। रविवार को फडणवीस पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क रास्ते से मुंबई से गए। इससे पहले वह सरकारी कार्यक्रमों में सरकारी प्लेन का इस्तेमाल करते थे। शुक्रवार को फडणवीस ने बेंगलुरु जाने के लिए सार्वजनिक विमान का इस्तेमाल किया था।

Created On :   17 May 2026 10:12 PM IST

Next Story