संगठन सृजन अभियान: कांग्रेस के सात हजार नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए 26-29 मई तक प्रशिक्षण शिविर

कांग्रेस के सात हजार नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए 26-29 मई तक प्रशिक्षण शिविर
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन
  • सात हजार नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए 26-29 मई तक प्रशिक्षण शिविर

Mumbai News. प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत राज्य में कांग्रेस ने 7 हजार पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। इन 7 हजार नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में 26 मई से 29 मई के बीच विभागवार प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की उपस्थिति में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ इन पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष (संगठन एवं प्रशासन) गणेश पाटील ने कहा कि राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान ने प्रत्येक जिले के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी। इन पर्यवेक्षकों ने प्रत्येक जिले और तहसील में जाकर इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए तथा बाद में उनका साक्षात्कार लेकर नियुक्ति की गईं। इस प्रक्रिया के माध्यम से आघाड़ी, संगठन, विभाग और सेल के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। यह पूरी प्रक्रिया अत्यंत पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।

Created On :   17 May 2026 9:37 PM IST

Tags

Next Story