- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आम और काजू के किसानों को राहत भरपाई...
किसान आंदोलन: आम और काजू के किसानों को राहत भरपाई की मांग को लेकर विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन

Mumbai News. कोकण के आम और काजू उत्पादक किसान भारी संकट में हैं। पिछले तीन महीनों से ये किसान ठोस मदद की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ‘वर्षा’ बंगले तक किसानों का मोर्चा निकाला जा रहा था, जिसमें विपक्ष के नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, पूर्व सांसद राजू शेट्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष महादेव जानकर, शिवसेना (उद्धव) नेता विनायक राऊत और सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल हुए। चूंकि इस मोर्चे को पुलिस की इजाजत नहीं थी इसलिए सभी नेताओं को वर्षा बंगला पहुंचने से पहले ही हिरासत में ले लिया। सपकाल ने कहा कि सरकार ने पुलिस की मदद से किसान मोर्चे को रोकने की कोशिश की। लेकिन हम सरकार की इस दमनकारी कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। जब तक कोकण के किसानों को पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिलती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।
राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष महादेव जानकर ने कहा कि भाजपा महायुति सरकार को किसानों की मांगों पर ध्यान देने के लिए हमने यह मार्च निकाला है। अगर सरकार अब भी किसानों की मांगों पर कोई फैसला नहीं लेती है तो आगे भी हम इसी तरह किसानों की आवाज उठाते रहेंगे। हर्षवर्धन सपकाल ने आरोप लगाया कि सरकार किसान, मजदूर और विपक्ष की आवाज दबाने के लिए आंदोलनों और मोर्चों को अनुमति नहीं देती। किसानों का यह मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से निकाला जा रहा था, लेकिन सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचल रही है। जब-जब सरकार डरती है, पुलिस को आगे करती है। उन्होंने आम उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 5 लाख रुपये और काजू उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 3 लाख रुपये की सहायता देने की मांग की।
उधर राज्य सरकार में शामिल राकांपा (अजित) प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि आम और काजू के किसानों को बेमौसम भारी बारिश से नुकसान हुआ है। इसलिए सरकार को किसानों की मदद करनी चाहिए। तटकरे ने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है इसलिए सरकार को किसानों की जल्द मदद करनी चाहिए।
Created On :   15 May 2026 9:51 PM IST
Tags
- Mumbai News
- Thane News
- Navi Mumbai News
- Mira-Bhayandar News
- Kalyan-Dombivli News
- Vasai-Virar News
- Ulhasnagar News
- Bhiwandi News
- Panvel News
- Ambernath News
- Badlapur News
- Karjat News
- Alibaug News
- Palghar News
- Dahanu News
- South Mumbai News
- Dadar News
- Bandra News
- Andheri News
- Borivali News
- Malad News
- Goregaon News
- Kandivali News
- Kurla News
- Ghatkopar News
- Mulund News
- Chembur News
- Powai News
- Colaba News
- Byculla News
- Parel News
- Worli News
- Lower Parel News
- Santacruz News
- Vile Parle News
- Jogeshwari News
- Bhandup News
- Vikhroli











