सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सीएम धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

देहरादून, 10 नवंबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर अपने आवास में गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ ही पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

इससे पहले सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी समृद्ध लोक परंपराओं और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण, गौ-संवर्धन और प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर चलने का संदेश देता है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता लेकर आए, भगवान श्रीकृष्ण से यही प्रार्थना है।

गोवर्धन पूजा (अन्नकूट) का पावन पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और प्रकृति (पशुधन) की पूजा के लिए समर्पित है। पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र देव का घमंड तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का संदेश दिया था।

इससे क्रोधित होकर इंद्र देव ने मूसलाधार बारिश की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा (तर्जनी) उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों और पशुओं की रक्षा की थी। तभी से प्रकृति और अन्न के प्रति आभार प्रकट करने के लिए यह त्योहार मनाया जाता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :  

Tags

Next Story