देशभर में जोरों-शोरों से चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, तिरंगे के रंगों से सजे बाजार

देशभर में जोरों-शोरों से चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां, तिरंगे के रंगों से सजे बाजार
देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। बाजार तिरंगे के रंगों से सज गए हैं। यूपी के कौशांबी में भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है।

कौशांबी, 14 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारियां चल रही हैं। बाजार तिरंगे के रंगों से सज गए हैं। यूपी के कौशांबी में भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी की जा रही है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए दुकानदार शुभम केसरवानी ने कहा कि हमें काफी अच्छा लग रहा है कि ग्राहकों का हमको समर्थन मिल रहा है। भगवान की कृपा से सब कुछ अच्छा चल रहा है। स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सारे सामान उपलब्ध हैं। देश का वातावरण काफी अच्छा है। यह हमारा बहुत बड़ा त्योहार है। मेरा यही कहना है कि हर घर में तिरंगा लगे और हिंदुत्व को आगे बढ़ाया जाए।

स्वतंत्रता दिवस को लेकर सामान खरीदने आए एक शख्स पारसनाथ पटेल ने कहा कि काफी उत्साह का माहौल है। बच्चों के लिए तिरंगा और बाकी सामान खरीदने के लिए आए हैं। मेरी अपील है कि सभी लोग इस त्योहार को खुशहाली से मनाएं। देश का वातावरण काफी अच्छा है। एक और शख्स ने कहा कि काफी अच्छा महसूस हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए तिरंगा और बाकी सामान खरीदेंगे।

दुकानदार हेमलता केसरवानी ने कहा कि हमारी दुकान अच्छी चलती है, लोग खरीदारी करने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में सब कुछ अच्छा चल रहा है।

भाजपा की ओर से देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। देशभर के लोग इस अभियान के साथ जुड़ रहे हैं। प्रतापगढ़ के डीएम अभिषेक पांडेय ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बीते दिन कहा था, "हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरे जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें तिरंगा रैली एक मुख्य हिस्सा है। सभी शहरी स्थानीय निकायों और ग्रामीण इलाकों में तिरंगा रैलियां आयोजित की गई हैं। इसी पहल के तहत आज शहर में मुख्य तिरंगा रैली आयोजित की गई। इसे प्रभारी मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   14 Aug 2026 3:26 PM IST

Tags

Next Story