हर घर तिरंगा: उपराजधानी में विविध राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन, सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन

उपराजधानी में विविध राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन, सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन
  • विभाजन विभीषिका की दी जानकारी
  • ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षपूर्ति के अवसर पर खास आयोजन

Nagpur News. केंद्र एवं राज्य सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षपूर्ति के अवसर पर महानगरपालिका प्रशासन की ओर से महाल स्थित चिटणीस पार्क में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 34 स्कूलों के 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और भव्य सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी, महापौर नीता ठाकरे, पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटील समेत अन्य उपस्थित थे।

विभाजन विभीषिका की दी जानकारी

महानगरपालिका की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम् उद्यान में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी ने उपस्थित लोगों को देश के विभाजन के दौरान और उसके बाद की भयावह परिस्थितियों एवं स्मृतियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर विभाजन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मनपा की स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी, अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. पियूष अंबुलकर समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Created On :   14 Aug 2026 3:51 PM IST

Tags

Next Story