दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा प्रायोजित उदित राज

दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा प्रायोजित उदित राज
कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा प्रायोजित करार दिया है। उन्‍होंने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।

नई दिल्‍ली, 31 जुलाई (आईएएनएस)। कांग्रेस नेता उदित राज ने दिल्ली पुलिसकर्मियों के परिवार के सदस्यों की प्रेस कॉन्फ्रेंस को भाजपा प्रायोजित करार दिया है। उन्‍होंने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।

कांग्रेस नेता उदित राज ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि यह प्रेस कॉन्फ्रेंस भाजपा द्वारा प्रायोजित है। इस प्रेस वार्ता में पुलिस के परिजन नहीं शामिल हुए थे। पुलिस केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नियंत्रण में है। गृह मंत्री अमित शाह को इस्‍तीफा देना चाहिए। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। जेन जी की मांग को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

उन्‍होंने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शन में अपराधी थे तो भाजपा की सभी रैलियों में बड़ी संख्‍या में अपराधी शामिल हुए होंगे, उनको भी पकड़ना चाहिए। छात्र जंतर-मंतर पर एक उद्देश्‍य के तहत आंदोलन कर रहे थे। यह प्रेस वार्ता छात्र आंदोलन को बदनाम करने के लिए की गई थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब छात्रों ने समझौता किया था तो कहा गया था कि प्रदर्शनकारियों पर किसी प्रकार का मुकदमा दर्ज नहीं होगा और मुआवजा दिया जाएगा लेकिन देश के कई राज्‍यों में प्रदर्शनकारी छात्रों पर मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। इससे छात्रों में आक्रोश पैदा हो रहा है और बड़ा रूप ले सकता है।

पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन पर भाजपा का कहना है कि यह भगवा और भगवान का अपमान है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि भाजपा भगवा पहनकर ही चढ़ावा चोरी कर रही है। पप्‍पू यादव ने उसी की झांकी दिखाई है, इसमें गलत क्‍या है? क्‍या चढ़ावा चोरी नहीं हुआ, क्‍या मामला नहीं उठाया जाना चाहिए? कांग्रेस नेता उदित राज ने पप्‍पू यादव का समर्थन करते हुए कहा कि यह देश को बताने का अच्‍छा तरीका है।

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा संसद के भीतर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। इस पर उदित राज ने सवाल किया कि क्‍या अनुराग ठाकुर के लिए अमर्यादित भाषा का इस्‍तेमाल किया गया? यह तो एक स्‍पीच है, लगता है तीर निशाने पर बैठ गई। भाजपा अपने किस नेता को मूर्ख समझती है। राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 July 2026 5:45 PM IST

Tags

Next Story