अस्मिता लीग कार्यक्रम: महाराष्ट्र में 19 हजार से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता के साथ 102 लीग आयोजित

महाराष्ट्र में 19 हजार से ज्यादा महिलाओं की सहभागिता के साथ 102 लीग आयोजित
  • तावड़े के प्रश्न के उत्तर में मंडाविया ने दी जानकारी
  • अस्मिता लीग कार्यक्रम के तहत लीग आयोजित
  • देश भर 38 खेल विधाओं में 6 लाख से ज्यादा एथलीटों का नामांकन

New Delhi News. खेलों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए अस्मिता लीग कार्यक्रम के तहत अब तक देश भर के 700 शहरों में 38 खेल विधाओं में आयोजित 3,670 लीगों के माध्यम से 6,01,965 से अधिक महिला एथलीटों का नामांकन किया गया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के जनजातीय जिलों जैसे कि धुले, गढ़चिरौली, नंदुरबार, नाशिक और पालघर में खेलों इंडिया केंद्र (केआईसी) स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों में कुल 110 एथलीटों को प्रशिक्षित किया गया है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।

राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में मंडाविया ने बताया कि खेलो इंडिया एथलीट (केआईए) घटक के तहत प्रत्येक चयनित एथलीट को 10 हजार रुपए प्रति माह का आउट ऑफ पॉकेट भत्ता सहित लगभग 6.28 लाख रुपए प्रति वर्ष की वित्तीय सहायता दी जाती है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में वर्तमान में 166 महिला केआईए एथलीट हैं। इसके पूरक के रूप में अस्मिता लीग कार्यक्रम ने महाराष्ट्र में 19,629 महिलाओं की सहभागिता के साथ 102 लीग आयोजित की है, जिनमें जनजातीय और अल्पसेवित क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं।

Created On :   31 July 2026 7:05 PM IST

Tags

Next Story