महाराष्ट्र: राज्य में 13 हजार और मप्र में 12 हजार से ज्यादा एएएम कार्यशील, देश में कुल 1,86 लाख सें ज्यादा है संख्या

राज्य में 13 हजार और मप्र में 12 हजार से ज्यादा एएएम कार्यशील, देश में कुल 1,86 लाख सें ज्यादा है संख्या
  • 1,86,298 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) कार्यशील किए जा चुके हैं
  • महाराष्ट्र में 13,457 और मध्य प्रदेश में 12,775 एएएम कार्यरत हैं

New Delhi News. देश में उप-स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सुदृढ़ करके 30 जून 2026 की स्थिति के अनुसार 1,86,298 आयुष्मान आरोग्य मंदिर (एएएम) कार्यशील किए जा चुके हैं। इसमें से महाराष्ट्र में 13,457 और मध्य प्रदेश में 12,775 एएएम कार्यरत हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री प्रताप राव जाधव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लोकसभा सदस्य संजय देशमुख और संजय जाधव के पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में जाधव ने बताया कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में 166 और यवतमाल जिले में 472 एएएम कार्यशील हैं। उन्होंने बताया कि एएएम देश भर में प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या सेवाओं के 12 पैकेज प्रदान करते हैं, जिसमें प्रजनन और बाल स्वास्थ्य परिचर्या सेवाएं, संचारी रोग मादक पदार्थ उपयोग विकार प्रबंधन, ईएनटी परिचर्या और बुनियादी आपातकालीन परिचर्या व अन्य शामिल हैं।

जाधव ने बताया कि विस्तारित सेवाओं को पूरक बनाने के लिए देश में पीएचसी-एएएम में 179 दवाएं और 63 निदान तथा एसएचसी-एएएम में 113 दवाएं और 14 निदान उपलब्ध कराने के लिए दवाओं और निदान की आवश्यक सूची का विस्तार किया गया है। नीति आयोग द्वारा संचालित एएएम कार्यक्रम के हालिया मूल्यांकन में कई उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं, जिनमें सेवा प्रदायगी में महत्वपूर्ण सुधार और व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य परिचर्या सेवाओं तक व्यापक पहुंच के कारण समुदायों में लोगों की उपस्थिति में वृद्धि शामिल है।

Created On :   31 July 2026 6:58 PM IST

Tags

Next Story