एग्जिट पोल पश्चिम बंगाल में ममता के तिलिस्म पर भाजपा भारी, 'कमल' खिलने के संकेत

एग्जिट पोल पश्चिम बंगाल में ममता के तिलिस्म पर भाजपा भारी, कमल खिलने के संकेत
पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को चुनाव में भारी झटका लगने की संभावना है।

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव को लेकर टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल सामने आ गया है। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती नजर आ रही है। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को चुनाव में भारी झटका लगने की संभावना है।

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 294 विधानसभा सीटों में से 192 से 203 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही टीएमसी को 100 से 111 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य को दो से चार सीटें मिलने के आसार हैं।

मत प्रतिशत की बात करें तो भाजपा 48 से 51 प्रतिशत वोट हासिल कर सकती है। वहीं, टीएमसी को 38 से 41 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य के खाते में 14 से 17 प्रतिशत वोट जा सकते हैं।

वहीं, शाइनिंग इंडिया सर्वे में टीएमसी को 294 में से 159 सीटें मिल रही हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 128 सीटें मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही कांग्रेस को केवल तीन सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है, जबकि लेफ्ट के खाते में दो सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं। इसके साथ ही 37 सीटें ऐसी हैं, जिन पर कांटे का मुकाबला हो सकता है।

शाइनिंग इंडिया के सर्वे में टीएमसी को 43.5 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा 40.8 प्रतिशत वोट हासिल करने में सफल हो सकती है। कांग्रेस को 3.7 प्रतिशत वोट मिलना तय माना जा रहा है और लेफ्ट 4.9 प्रतिशत वोट प्राप्त कर सकता है। यहां अन्य के खाते में 2.2 प्रतिशत वोट जाता दिखाया गया है और 5.2 प्रतिशत साइलेंट वोटिंग माना जा रहा है।

पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों की बात करें तो ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 215 सीटों पर जीत के साथ प्रचंड बहुमत मिला था, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केवल 77 का आंकड़ा छू सकी थी।

बता दें कि ये सिर्फ एग्जिट पोल है, न कि आधिकारिक चुनाव परिणाम। इसलिए, मतगणना के दिन ये आंकड़े बदल भी सकते हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे 4 मई को घोषित होंगे। यहां दो चरणों में—पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को—चुनाव संपन्न हुआ। यहां पहले चरण में 93.19 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं, दूसरे चरण में 89.99 प्रतिशत वोटिंग हुई।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 April 2026 7:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story